scorecardresearch
 

शामली का आयुष कैसे बना मुस्लिम? जिम ट्रेनर पत्नी चांदनी कुरैशी गिरफ्तार, हिंदू संगठन का उग्र प्रदर्शन; इकरा हसन पर चुप्पी साधने का आरोप

उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक के कथित धर्मांतरण का मामला गरमा गया है. युवक के पिता ने करोड़ों की संपत्ति हड़पने और बेटे की हत्या की धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके पिता सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
X
शामली में आयुष मलिक के धर्मांतरण पर चांदनी और उसका पिता गिरफ्तार (Photo- ITG)
शामली में आयुष मलिक के धर्मांतरण पर चांदनी और उसका पिता गिरफ्तार (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: शामली जिले में कथित धर्म परिवर्तन का मामला चर्चा है. बताया जा रहा है कि मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम रहमान/मोहम्मद अली रख लिया. उसने चांदनी कुरैशी से निकाह भी कर लिया. आयुष के पिता देवराज ने इस 'धर्मांतरण' को एक सोची-समझी आर्थिक साजिश बताते हुए पुलिस में तहरीर दी. पिता का आरोप है कि परिवार की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर यह पूरा खेल रचा गया. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन मौलानाओं, चांदनी और उसके पिता इस्लाम समेत कुल 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. बीते दिन चांदनी और उसके पिता को अरेस्ट कर लिया गया. 

करोड़ों की संपत्ति और साजिश का आरोप

पीड़ित पिता देवराज का कहना है कि उनके बेटे आयुष मलिक को एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है. उसे प्रॉपर्टी का लालच दिया गया और हत्या की धमकी भी दी गई थी. देवराज ने बताया कि उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस गंभीर जालसाजी की लिखित शिकायत की है. पिता ने कहा कि वह जल्द से जल्द अपने बेटे की हिंदू धर्म में ससम्मान घर वापसी कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं ताकि उसे इस दलदल से पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

मौलाना और पुलिस प्रशासन का पक्ष

इस पूरे विवाद पर मौलाना कासिम ने अपनी दलील दी है कि धर्म परिवर्तन में किसी का भी जोर नहीं चलता और यह पूरी तरह से अपनी स्वयं की मर्जी से होता है. उन्होंने कहा कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं और उन्होंने बकायदा कोर्ट की शरण लेकर तथा न्यायालय की इजाजत से ही यह निकाह किया है. दूसरी तरफ, एसपी एनपी सिंह ने बताया कि विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन जांच की जा रही है, जिसमें विवाह के दस्तावेज और धर्मांतरण की प्रक्रिया शामिल है.

Advertisement

रेलवे स्टेशन पर हिंदू संगठन का उग्र प्रदर्शन

इस कथित धर्मांतरण के विरोध में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शामली रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा होकर शर्टलेस (अर्धनग्न) प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन थानों की भारी पुलिस बल तैनात रही. जब प्रदर्शनकारियों ने हनुमान टीले की ओर कूच करने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया. काफी देर तक तीखी नोकझोंक के बाद, सीओ सिटी के आश्वासन पर प्रदर्शन शांत हुआ और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

सांसद इकरा हसन पर साधा निशाना

उत्तराखंड के हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में शहर का एक प्रतिष्ठित डॉक्टर भी शामिल है, जिस पर मुकदमा होना चाहिए. उन्होंने कैराना सांसद इकरा हसन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने जिले के बाहर के मामले तो नजर आते हैं, लेकिन इस गंभीर स्थानीय मामले पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है. ललित शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सांसद ने इस पर जल्द स्पष्टीकरण नहीं दिया, तो उनके घर के बाहर भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

प्राप्त जानकरी के मुताबिक, चांदनी एक जिम में ट्रेनर थी. वहां आयुष का आना-जाना था. इस बीच दोनों में नजदीकी बढ़ी. बाद में फिर उन्होंने शादी कर ली. घरवालों को इसकी भनक तब लगी जब उन्होंने आयुष के व्यवहार में बदलाव देखा. क्योंकि, आयुष ने कुर्ता-पायजामा पहनना शुरू कर दिया था, उसने लम्बी दाढ़ी रख ली थी. इतना ही नहीं वह नमाज के लिए मस्जिद भी जाने लगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement