scorecardresearch
 

लखनऊ में स्पेस अपार्टमेंट के पास झोपड़ियां ढहीं, हादसे में 2 लोगों की मौत

लखनऊ में देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां नवनिर्मित स्पेस अपार्टमेंट के पास बने मजदूरों के मकान ढह गए. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement
X
घटनास्थल पर रेस्क्यू करती SDRF की टीम (फोटो- ANI)
घटनास्थल पर रेस्क्यू करती SDRF की टीम (फोटो- ANI)

लखनऊ में देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां नवनिर्मित स्पेस अपार्टमेंट के पास बने मजदूरों के मकान ढह गए. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है. घटना पीजीआई थाने की है. 

जानकारी के मुताबिक हादसे में जिनकी मौत हुई है. उनमें एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है. हालांकि अभी तक मकान ढहने के कारणों का पता नहीं चल सका है. NDRF की टीम मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी हुई है, वहीं घायलों को आननफानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है. 

लखनऊ एडीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि हादसा रात 11:30 बजे हुआ था. इस हादसे को लेकर सूचना मिली थी कि यहां बन रही मल्टी लेवल पार्किंग में जमीन धंस गई है. परिणामस्वरूप कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गईं. कुछ कई लोग घायल हो गए. 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है. SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. जो लोग दबे हुए हैं, उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी और एसडीआरएफ की टीम भेजी गई. साथ ही घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी मौजूद हैं. मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement