scorecardresearch
 

संभल: सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, तहसीलदार ने टीम को सौंपी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी है. यह मामला नखासा थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव का है, जहां यह मस्जिद बनी है. तहसीलदार ने इस कार्रवाई को लेकर टीम को जिम्मेदारी सौंपी है.

Advertisement
X
अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बनी टीम. (Photo: Representational)
अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बनी टीम. (Photo: Representational)

यूपी के संभल जिले में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. यह मामला नखासा थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव का है. यहां मुस्तफा कादरी मस्जिद पर ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) की कार्रवाई होनी है. प्रशासन का कहना है कि यह मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी है. इसका अवैध तरीके से निर्माण हुआ है.

अधिकारियों का कहना है कि यह मस्जिद लगभग 120 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी हुई है. शुरुआती जांच में कहा गया कि निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है, जिसके बाद संबंधित विभागों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसे अवैध निर्माण की पहचान और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है. टीम को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: अल्टीमेटम खत्म, एक्शन शुरू: लखनऊ KGMU में मजार पर 'लावारिस' का ठप्पा, ढहने की कगार पर अवैध निर्माण!

वहीं स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है और नियमों के अनुसार ऐसे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जाती है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर की जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जा सकती है.

Advertisement

फिलहाल, अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं और सभी दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल प्रशासन का रुख साफ है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे या निर्माण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इसी नीति के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement