scorecardresearch
 

मेरठ: नमो भारत ट्रेन में मुस्लिम युवकों के सामने लगे 'वंदे मातरम' के नारे, VIRAL VIDEO पर छिड़ी बहस

मेरठ में नमो भारत ट्रेन के भीतर नारेबाजी का एक वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. ट्रेन में सवार मुस्लिम युवकों के सामने कुछ यात्रियों ने 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव' के नारे लगाए. बेगमपुल स्टेशन पर उतरते समय यात्रियों ने पीएम मोदी का शुक्रिया भी अदा किया.

Advertisement
X
मेरठ में नमो भारत ट्रेन का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)
मेरठ में नमो भारत ट्रेन का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के बाद नमो भारत ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ है. मेरठ के बेगमपुल स्टेशन के पास ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने मुस्लिम युवकों की मौजूदगी में 'जय हिंद', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए.

सफर के दौरान लोग 'थैंक यू मोदी जी' और 'हर हर महादेव' कहते हुए भी सुने गए. यह घटना ट्रेन के भीतर हुई जब बेगमपुल स्टेशन आने वाला था और नारेबाजी के बाद सभी लोग वहां उतर गए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं. कुछ लोगों का दावा है कि मुस्लिम यात्रियों को देखकर जानबूझकर नारेबाजी की गई. वहीं, कुछ अन्य यूजर्स का कहना है कि जब देशभक्ति के नारे लग रहे थे, तब मुस्लिम युवक चुपचाप खड़े थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि बेगमपुल स्टेशन आते ही 'हर हर महादेव' के नारों के साथ भीड़ ट्रेन से बाहर निकल जाती है.

Advertisement

उद्घाटन के बाद का बताया जा रहा वीडियो

माना जा रहा है कि यह वीडियो 22 तारीख का है, जिस दिन मेरठ मेट्रो का उद्घाटन हुआ था और बेगमपुल स्टेशन आम जनता के लिए खोला गया था. हालांकि, इस वायरल क्लिप को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement