scorecardresearch
 

यूपी: मौलाना ने 14 साल की लड़की से किया रेप, प्रेग्नेंट हुई मासूम, दिया बच्चे को जन्म

Hapur News: यूपी के हापुड़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक पड़ोसी मौलाना ने नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना का खुलासा तब हुआ जब पेट दर्द की शिकायत के बाद 14 वर्षीय पीड़िता ने घर पर ही बच्ची को जन्म दिया.

Advertisement
X
हापुड़ पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी मौलाना (Photo- ITG)
हापुड़ पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी मौलाना (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: हापुड़ के पिलखुवा में पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पड़ोसी ने लड़की को घर में अकेला पाकर डराया-धमकाया और उसके साथ गलत काम किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. 14 फरवरी की रात अचानक पेट दर्द होने पर जब परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए, तब उसकी गर्भावस्था का पता चला. घर लौटने के कुछ ही समय बाद पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने 17 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया और अब उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है.

अस्पताल में खुला राज, घर पर हुआ जन्म

पीड़िता का परिवार मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता है. परिजनों के अनुसार, 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे जब उनकी बेटी के पेट में तेज दर्द उठा, तो वे उसे निजी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने जैसे ही लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी, परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. वे बेटी को लेकर घर आए, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद जब बच्ची से पूछताछ की गई, तब उसने पड़ोसी मौलाना की पूरी सच्चाई बताई.

डरा-धमकाकर करता था गंदा काम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी मौलाना इस्लाम उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था. आरोपी ने उसे इस कदर डरा-धमका रखा था कि वह चाहकर भी अपने परिवार को कुछ नहीं बता पाई. मासूम को अपनी शारीरिक स्थिति का अंदाजा भी नहीं हो सका और न ही परिवार को भनक लगी. मौलाना ने पड़ोस में रहने के भरोसे का फायदा उठाते हुए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

आरोपी गिरफ्तार, मां-बच्ची स्वस्थ

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही नाबालिग मां और उसकी नवजात बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भिजवाया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं. लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी को आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement