scorecardresearch
 

स्कूल बस से उतरते ही मासूम पर चढ़ा पहिया, 7 साल के मासूम छात्र की मौत

मथुरा में स्कूल बस से उतरते समय सात साल के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. आरोप है कि बच्चा बस से उतर ही रहा था, तभी चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया. हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने स्कूल में प्रदर्शन किया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
स्कूल बस से उतरते ही मासूम पर चढ़ा पहिया, 7 साल के मासूम छात्र की मौत (Photo: representational image)
स्कूल बस से उतरते ही मासूम पर चढ़ा पहिया, 7 साल के मासूम छात्र की मौत (Photo: representational image)

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र की जान चली गई. आरोप है कि बच्चा स्कूल बस से उतर रहा था, तभी चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी. इससे बच्चा गिर गया और बस के पहिए के नीचे आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान नितिन के रूप में हुई है. वह राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में दूसरी कक्षा का छात्र था. रोज की तरह गुरुवार सुबह वह स्कूल बस से स्कूल पहुंचा था. जैसे ही वह बस से नीचे उतर रहा था, उसी दौरान ड्राइवर ने कथित तौर पर बस आगे बढ़ा दी. बैलेंस बिगड़ने से नितिन सड़क पर गिर गया और बस के पहिए की चपेट में आ गया.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मासूम की मौत से नाराज लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया और कुछ संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया. स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जैंत थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बस चालक की तलाश जारी है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement