scorecardresearch
 

अखिलेश यादव पर बरसे UP के दोनों डिप्टी CM, केशव मौर्य बोले- BJP है असली PDA

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के लोग वोट की राजनीति के लिए सनातन को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा सपा सरकार के दौरान राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई.

Advertisement
X
केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. (Photo: ITG)
केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. (Photo: ITG)

आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

उपमुख्यमंत्री ने बाबू राम कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक, राजनीतिक व जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया. अपने संबोधन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि 'पीडीए के नाम पर समाजवादी पार्टी में अत्याचार हो रहा है, असली पीडीए भारतीय जनता पार्टी है.'

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया व अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.

राम मंदिर चढ़ावे मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है. उनका कहना था कि जांच पूरी होने तक इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी उचित नहीं है.

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों का भी उल्लेख किया गया. कई वक्ताओं ने बाबू राम कुंवर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के लोग बहरूपिए हैं, वोट की राजनीति के लिए सनातन को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. लोहिया जी रामायण मेला लगाते थे, ये तो राम के दर्शन भी करने नहीं गए, ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में राम भक्तों पर गोलियां चली, इनका काम सिर्फ सनातन संस्कृति को क्षति पहुंचाना है, राम मंदिर बनाने में रोड़े अटकाने में सपा और कांग्रेस की भूमिका दुनिया जानती है.

ब्रजेश पाठक ने कहा, बाबरी मस्जिद के लिए जो चंदा इकट्ठा किया गया उसका हिसाब कभी कोई पूछा, मदरसों में फंडिंग कहां से आ रही है कभी ये क्यों नहीं पूछते, उन्होंने बताया कि आज यूपी की प्रति व्यक्ति आय तीन गुनी हो चुकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement