scorecardresearch
 

पड़ोस की 'आंटी' से इश्क लड़ा रहा था पति, पत्नी ने व्हाट्सएप पर पकड़ी 'गंदी' चैट, फिर हुआ खूनी बवाल

बागपत के पाबला बेगमाबाद में पति सचिन का पड़ोस की 'आंटी' से व्हाट्सएप अफेयर पत्नी गुड्डी ने पकड़ लिया. स्क्रीनशॉट लेकर विरोध करने पर पति ने मारपीट की. बीच-बचाव करने आए मायके वालों पर भी हमला कर गाड़ियां तोड़ दी गईं. पुलिस ने 16 लोगों पर केस दर्ज किया है.

Advertisement
X
पत्नी के विरोध पर पति ने की मारपीट, गाडी तोड़ी (Photo- ITG)
पत्नी के विरोध पर पति ने की मारपीट, गाडी तोड़ी (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: बागपत में एक 'आंटी' से WhatsApp चैट ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि पूरा परिवार आमने-सामने आ गया. आरोप है कि पति पड़ोस की एक 'आंटी' से चैट कर रहा था. पत्नी ने स्क्रीनशॉट के साथ विरोध किया तो बात संघर्ष तक पहुंच गई. मारपीट हुई, गाड़ियां तोड़ी गईं और कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

दरअसल, मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र के पाबला बेगमाबाद गांव का है. 8 साल पहले गुड्डी की शादी सचिन के साथ हुई थी. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन पति सचिन की नजरें घर की दहलीज लांघकर पड़ोस की एक 'आंटी' पर जा टिकीं. एक दिन बीवी गुड्डी ने जब पति के WhatsApp पर उन दोनों की आपत्तिजनक चैट देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद गुड्डी ने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट ले लिए और अपनी बड़ी बहन रजनी को दिखाए.

वहीं, जब गुड्डी ने पति की इस करतूत का विरोध किया, तो प्यार का दम भरने वाला सचिन अचानक बेरहम हो गया. आरोप है कि पति ने दो टूक शब्दों में कह दिया, "मुझे तेरी जरूरत नहीं है, तू यहां से चली जा."

इसी घर में गुड्डी की बहन रजनी भी रहती है. रजनी के मुताबिक, 1 माह पहले भी गुड्डी ने अपने पति को व्हाट्सएप चैट करते पकड़ा था. उस दौरान भी हंगामा हुआ था और गुड्डी के साथ मारपीट हुई थी. जब उसने अपनी बहन के साथ हो रहे इस अन्याय का विरोध किया, तो सचिन ने अपना आपा खो दिया और दोनों बहनों के साथ मारपीट की. तंग आकर दोनों बहनों ने अपने मायके वालों को सूचना दी थी. 

Advertisement

बीती 27 जून की शाम फिर विवाद हुआ था. जिसके बाद मामला सुलझाने के लिए जब गुड्डी के मायके वाले पाबला बेगमाबाद पहुंचे, तो शांति की उम्मीद लेकर आए लोग खुद हिंसा का शिकार हो गए. आरोप है कि वहां पहले से ही कोई साजिश रची गई थी. मायके वालों के पहुंचते ही उन पर हमला बोल दिया गया. न केवल गुड्डी के भाइयों की जमकर पिटाई की गई, बल्कि वहां खड़ी गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस हिंसा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

आरोप है कि शादी के बाद से ही सचिन और उसके परिवार वाले गुड्डी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, लेकिन अब मोबाइल पर 'आंटी' के साथ चल रहे इश्क ने इस प्रताड़ना को खूनी संघर्ष में बदल दिया है. वहीं इस मामले में गुड्डी की बहन रजनी की तहरीर पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने आरोपी पति सचिन समेत 16 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement