scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की आत्महत्या मामले में नया मोड़, मृतक की 2 बहनों-बहनोई पर FIR

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया. मृतक महेश के साले की शिकायत पर उसकी दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. (Photo: ITG)
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. (Photo: ITG)

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को पुलिस ने आत्महत्या बताया है. हालांकि, मौत से पहले महेश के मोबाइल में मिले वॉइस नोट ने मामले में नया मोड़ ला दिया है. ऑडियो में महेश ने अपनी दो बहनों और एक बहनोई को परिवार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. साले की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है. पोस्टमार्टम में प्वाइजनिंग के संकेत मिले हैं. डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट होगी.

मृतक के साले की शिकायत पर 3 पर मुकदमा
इस मामले में मृतक महेश के साले ने शिकायत भी दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर महेश की दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कथित प्रताड़ना का पांचों मौतों से कोई सीधा संबंध है या नहीं.

रात में मेला देखकर लौटा था परिवार
जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात परिवार मेला देखकर घर लौटा था. इसके बाद घर में नूडल्स (मैगी) और चाय का सेवन किया गया और सभी सोने चले गए. सुबह परिवार के बच्चों को परीक्षा देने जाना था. उन्हें जगाने पहुंचा पड़ोस का एक बच्चा जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार फांदकर अंदर गया, तो पांचों सदस्य अचेत अवस्था में पड़े मिले. इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

फूड पॉइजनिंग की आशंका पर भी जांच
पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर खाने-पीने की चीजों की जांच की. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शुरुआती जांच के आधार पर फूड पॉइजनिंग की आशंका पर सवाल उठाए हैं. ऐसे में मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम होगी.

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. अब तीन लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस कथित पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पांचों की मौत कैसे हुई और इस मामले में दर्ज शिकायत की क्या भूमिका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement