scorecardresearch
 

बाल-बाल बचे मासूम! ग्रेटर नोएडा की सोसायटी के बाहर स्कूल बस पकड़ने खड़े बच्चों को को कार ने मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा के पंचशील ग्रीन्स-2 के बाहर एक महिला ने ड्राइविंग सीखने के दौरान कार से स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों को टक्कर मार दी. हादसे में एक बच्ची को गंभीर चोट लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement
X
हादसे की परिस्थितियों और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी (Representational Photo: Flickr)
हादसे की परिस्थितियों और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी (Representational Photo: Flickr)

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां कार चलाना सीख रही एक महिला की गाड़ी अनियंत्रित होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों से जा टकराई. सभी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

घटना उस वक्त हुई जब सोसायटी में रहने वाले कुछ बच्चे स्कूल बस पकड़ने के लिए सोसायटी के गेट के बाहर खड़े थे. तभी एक महिला कार लेकर वहां से गुजरी. पुलिस के मुताबिक, महिला अभी कार चलाना सीख ही रही थी और उसे गाड़ी चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं था. इसी दौरान उसकी कार से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सीधे उन बच्चों की तरफ बढ़ गई जो बस का इंतजार कर रहे थे.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं, लेकिन पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि पूरी घटना का सही कारण सामने आ सके.

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement