scorecardresearch
 

UP: दादरी में अचानक ढह गई मकान की छत, मलबे में दबे मजदूर, दो घायल

UP के दादरी के ब्रह्मपुरी इलाके में मकान की छत अचानक गिर गई. हादसे के वक्त छत पर मरम्मत का काम चल रहा था. कुछ मजदूर वहां मौजूद थे. पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दो घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

Advertisement
X
नोएडा पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है. (Representational Photo-ANI)
नोएडा पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है. (Representational Photo-ANI)

उत्तर प्रदेश के दादरी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां मकान की छत अचानक गिर गई. हादसे के समय छत पर मरम्मत का काम चल रहा था. इस दौरान वहां काम कर रहे कुछ मजदूर मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

यह हादसा दादरी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में हुआ. नोएडा पुलिस ने बताया कि 4 अक्टूबर को एक मकान की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई. छत गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए.

छत गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. इसके साथ ही फायर सर्विस की एक यूनिट को भी बुलाया गया. पुलिस और फायर टीम ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. अब तक दो घायलों को बाहर निकाला गया है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: बारिश आई, दीवार गिरी और एक परिवार की दुनिया उजड़ गई... मलबे में दबकर पिता और 6 महीने की बेटी की मौत

Advertisement

दो मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान इरफान उर्फ टीटू और हैदर अली के रूप में हुई है. दोनों इसी मकान में चल रहे मरम्मत के काम में लगे हुए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मलबे में कोई और मजदूर तो नहीं फंसा है. इसके लिए मलबे को सावधानी से हटाया जा रहा है. घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. उनकी मौजूदगी में राहत और बचाव का काम चल रहा है. पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में अपार्टमेंट की छत गिरी, बेडरूम में सो रहे पिता-बेटी मलबे में दबे, एक की मौत

नोएडा पुलिस ने बताया कि हादसे को लेकर आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव का काम पूरा होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement