कानपुर में मंदिर जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया. बदमाशों ने पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी और फिर महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. हादसे में दोनों बुजुर्ग घायल हुए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों योगेश उर्फ अंकित कश्यप और दानिश को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद हुई.