scorecardresearch
 

CM योगी के दौरे से पहले संभल में बुलडोजर एक्शन: अवैध इमामबाड़ा, मजार और ईदगाह ध्वस्त

उत्तर प्रदेश के संभल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से ठीक पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकारी और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इमामबाड़े, मजार और ईदगाह को ढहाने के लिए भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ राजस्व टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

Advertisement
X
संभल में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन (Photo- ITG)
संभल में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: संभल जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज मुकर्रबपुर और मढ़न गांव में सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक ढांचों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. एसडीएम विकास चंद्र और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई राजस्व विभाग की रिपोर्ट और न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धारा 67 के तहत की गई. 

प्रशासन ने मुकर्रबपुर में बंजर भूमि पर बने 312 वर्गमीटर के अवैध इमामबाड़े व मजार तथा मढ़न में कब्रिस्तान की 70 वर्गमीटर जमीन पर बनी ईदगाह को जमींदोज किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से ठीक पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा.

मुक़र्रबपुर में बंजर जमीन पर एक्शन

हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मुक़र्रबपुर गांव में 312 वर्गमीटर सरकारी बंजर भूमि पर अवैध इमामबाड़ा और मजार बनाई गई थी. लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने धारा 67 के तहत कार्रवाई शुरू की थी. ग्रामीणों द्वारा इस अवैध निर्माण पर कोई दावा पेश न करने के बाद प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची.

मढ़न गांव में ढहाई गई अवैध ईदगाह

दूसरा मामला असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव का है. यहां कब्रिस्तान की 70 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ईदगाह का निर्माण किया गया था. न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक जुरैल ने पुलिस और एक दर्जन लेखपालों के साथ मिलकर इस अवैध कब्जे को हटवाया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement