scorecardresearch
 

UP: शराब के नशे में पिता ने बेटी को मारी गोली, 20 वर्षीय अंशिका की मौत

पीलीभीत के बीसलपुर में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई. रामपुरा नौगवां गांव में 20 वर्षीय अंशिका गंगवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि अंशिका का पिता अजय पाल गंगवार शराब के नशे में घर आया था. कहासुनी के बाद उसने बेटी के सिर में गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया.

Advertisement
X
पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट. (Photo: Screengrab)
पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट. (Photo: Screengrab)

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा नौगवां गांव में शुक्रवार शाम गोलीकांड से हड़कंप मच गया. यहां 20 वर्षीय अंशिका गंगवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप उसकी पिता अजय पाल गंगवार पर लगा है. परिजनों के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में घर आया था. इसके बाद किसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर यूपी 112 के जरिए गोली चलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही बीसलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला और पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे पुलिस बल के साथ रामपुरा नौगवां गांव पहुंचे.

पुलिस के पहुंचने तक अंशिका की मौत हो चुकी थी. मौके पर परिजनों से घटना की जानकारी ली गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंशिका घर पर मौजूद थी. इसी दौरान उसके पिता अजय पाल गंगवार शराब के नशे में घर पहुंचे. परिजनों के मुताबिक, पिता और बेटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. आरोप है कि इसी दौरान अजय पाल गंगवार ने अपनी बेटी अंशिका के सिर में गोली मार दी.

शराब के नशे में घर आया था आरोपी पिता

गोली लगने के बाद अंशिका की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने अंशिका के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडे ने बताया कि मौके पर परिवार के लोगों ने जानकारी दी कि अंशिका गंगवार, पुत्री अजय पाल गंगवार, उम्र 20 वर्ष, घर पर मौजूद थी. इसी दौरान उसका पिता शराब पीकर घर आया और कहासुनी के दौरान बेटी के सिर में गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद अजय पाल गंगवार मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है. पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है. घटना के संबंध में परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अंशिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस फरार आरोपी पिता की तलाश में जुटी है. बीसलपुर के रामपुरा नौगवां गांव में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement