scorecardresearch
 

भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग के घर से नाबालिग बरामद, एक दिन पहले फंदे पर लटकी मिली थी लड़की की लाश

उत्तर प्रदेश के भदोही में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग (MLA Zahid Beg) के घर में 18 साल की लड़की ने फांसी लगा ली थी. इसके बाद पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने विधायक के घर में छापेमारी की. इस दौरान नाबालिग लड़की घरेलू काम करती मिली, जिसे टीम ने मुक्त कराया है.

Advertisement
X
विधायक के घर पहुंची पुलिस.
विधायक के घर पहुंची पुलिस.

भदोही पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक जाहिद बेग (MLA Zahid Beg) के घर पर छापा मारा. इस दौरान एक 14 साल की बालिका को बाल मजदूरी से मुक्त कराया. बता दें कि विधायक के घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका फांसी के फंदे से लटकी मिली थी. इसी के बाद ये छापेमारी की गई.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि विधायक के घर में मृत मिली घरेलू सहायिका पिछले आठ साल से काम कर रही थी. उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली. विधायक के घर में जब छापेमारी की गई तो इस दौरान नाबालिग लड़की विधायक के घर में काम करती मिली. उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विधायक के खिलाफ घरेलू सहायिका की मौत और नाबालिग लड़की से घरेलू काम करवाने के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: UP: भदोही में सपा विधायक के घर से मिली लड़की की लाश, जांच में जुटी पुलिस

समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की नौकरानी का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची मौके पर पहुंची थी और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया था. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी.

Advertisement

क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने बताया था कि मृतक लड़की का नाम नाजिया है. वो पिछले कई साल से जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी. उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था. वो मलिकाना मोहल्ले में विधायक के घर के ऊपरी फ्लोर पर एक कमरे में रहती थी. उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है. सोमवार सुबह जब वो काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement