भदोही (Bhadohi) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है और इस जिले का मुख्यालय ज्ञानपुर है. यह मिर्जापुर मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 1,015 वर्ग किलोमीटर है (Bhadohi Geographical Area).
भदोही जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भदोही की जनसंख्या (Population) लगभग 16 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,555 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 955 है. भदोही की 68.97 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 81.47 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 56.03 फीसदी है (literacy).
30 जून 1994 को भदोही की स्थापना उत्तर प्रदेश के 65वें जिले के रूप में हुई थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर रख दिया था. बाद में, 2014 में अखिलेश यादव की सरकार ने इसका नाम दोबारा भदोही रख दिया (Bhadohi District).
भदोही मुगल काल से ही कालीन बुनकर का केंद्र रहा है. यहां पारंपरिक और नए डिजाइन के कालीन बनाए जाते हैं जो देश भर में निर्यात होते हैं. इसकी डिजाइन पुरानी फारसी शैली पर आधारित होती है. यहां के कार्पेट का विदेशों में भी निर्यात किया जाता हैं. भदोही के कालीनों के निर्माण के लिए उद्योग के कच्चे माल का उत्पादन यहां नहीं होता, यहां केवल बड़े पैमाने पर कुशल श्रम की उपलब्धता है, जिससे कालीन बनाई जाती है. इसके व्यापार में भदोही अपनी छाप विश्व बाजार में बनाए हुए है (Bhadohi Carpets).
उत्तर प्रदेश के भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पटाखों के बैग में चिंगारी लगने से भीषण धमाका हो गया. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत 7 लोग झुलस गए हैं. 6 लोगों का इलाज भदोही के निजी अस्पताल में जारी है, जबकि 1 गंभीर घायल को वाराणसी रेफर किया गया है.
भदोही के चौरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखों के थैले में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस अचानक हुए जोरदार धमाके में एक महिला समेत कुल सात लोग बुरी तरह झुलस गए. गम्भीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का स्थानीय निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
भदोही जिले के गोपीगंज में मां सिंहवाहिनी श्रृंगार समिति द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. कोलकाता से आए 30 मजदूरों ने दो महीने की मेहनत से इस आकर्षक पंडाल और 20 फीट ऊंची प्रतिमा को तैयार किया है.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज में सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है. करीब 75 लाख रुपये की लागत से तैयार इस पंडाल में मां दुर्गा की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने जालसाजी और आबकारी अधिनियम के मामले में पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है. हालांकि, अन्य मामलों में सजा काट रहे मिश्रा को राहत नहीं मिली है. अप्रैल 2020 में औराई में पकड़ी गई शराब और जालसाजी के इस मामले में स्वतंत्र गवाह न मिलने के कारण आरोप साबित नहीं हो सके.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में 25 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। इनमें उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर, भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुफ्त साड़ी देने और AI मिशन की स्थापना जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
दुनिया में महंगाई बढ़ रही है, ईंधन महंगा है और लोगों की जेब पर दबाव है. इसका असर अब कालीनों की पसंद पर भी दिखाई देने लगा है. भदोही में चार दिन चले इंडिया कारपेट एक्सपो में 65 देशों के 447 विदेशी खरीदार और उनके प्रतिनिधि पहुंचे. लेकिन इस बार चर्चा महंगे और लग्जरी कालीनों की नहीं, बल्कि सस्ते और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कालीनों की रही. आयोजकों का दावा है कि एक्सपो से भविष्य में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के निर्यात कारोबार की उम्मीद है.
यूपी के भदोही में इन दिनों कालीनों की दुनिया सजी हुई है. चार दिनों के इंडिया कारपेट एक्सपो में देश-विदेश से आए खरीदार अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न वाले कालीन देख रहे हैं. एक कालीन ऐसी है, जिस पर एक-एक करके तीन चेहरे उभरते हैं. पहले महान कवि हरिवंश राय बच्चन, फिर अमिताभ बच्चन और फिर अभिषेक बच्चन. भदोही के बुनकरों ने इसे तैयार किया है.
भदोही जिले में दंगल के दौरान एक पहलवान के खुले चैलेंज को ड्यूटी से लौट रहे यूपी पुलिस के दारोगा प्रमोद यादव ने स्वीकार कर लिया.अखाड़े में उतरकर दारोगा ने पहलवान को ऐसी पटखनी दी कि वह चित्त हो गया. इस कुश्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
भदोही के सोनइचा मेले में दंगल के दौरान पहलवान के ओपन चैलेंज को दारोगा प्रमोद यादव ने स्वीकार कर लिया. अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रहे प्रमोद यादव ने अखाड़े में उतरकर मुकाबला जीत लिया. कुश्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. उन्हें CM योगी ‘गोरखपुर केसरी’ सम्मान दे चुके हैं.
उत्तर प्रदेश की सियासत में जिलों के नाम बदलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन भदोही की कहानी कुछ अलग है, कालीन के लिए दुनिया भर में पहचान रखने वाला यह जिला पिछले तीन दशक में कई बार अपनी प्रशासनिक पहचान बदल चुका है.
भदोही में CM योगी ने जिले का नाम संत रविदास नगर करने का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने 2017 से पहले के यूपी के हालात पर विपक्ष को घेरा. साथ ही प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की बात कही.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी ने सपा पर माफियाराज का आरोप लगाया है और भदोही में कार्पेट एक्सपो को प्रदेश के विकास का नया प्रतीक बताया है.
भदोही के ज्ञानपुर जिला अस्पताल के सामने एक गर्भवती महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया. प्रसूता रानी का आरोप है कि अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया गया, जिसके बाद लौटते समय उसका प्रसव हो गया. CMO डॉ. संतोष चक के मुताबिक महिला का हीमोग्लोबिन महज 5 ग्राम था और उसे BHU रेफर किया गया था.
भदोही दुनिया भर में अपनी बेहतरीन कालीनों के लिए मशहूर है. एक जिला-एक उत्पाद (OPOD) योजना के तहत इस उद्योग के लोगों को सहारा मिल रहा है.
भदोही के गोपीगंज में निजी लाइब्रेरी के वॉशरूम की दीवार में छेद कर छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि मकान मालिक के बेटे रवि शंकर गुप्ता ने मोबाइल कैमरे से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड किए. लाइब्रेरी के कुछ छात्रों ने आरोपी के मोबाइल में कथित तौर पर कई आपत्तिजनक वीडियो देखे, जिसके बाद मामला खुला.
भदोही के इंदिरा मिल रेलवे क्रॉसिंग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. शराब खरीदने के लिए पैसे न देने पर ट्रेन के आगे कूदने पहुंचे 20 वर्षीय बेटे को बचाने के चक्कर में 46 वर्षीय मां की खुद ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.
भदोही पुलिस ने नीट 2025 में कम अंक पाने वाले छात्रों को फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के जरिए एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में सरगना समेत अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य बिचौलियों की तलाश जारी है.
यूपी के भदोही से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. इसके बाद पति उसकी तलाश कर वापस आने की गुहार लगाता रहा. लेकिन पत्नी नहीं लौटी. इसी तनाव में उसने जहर खाकर जान दे दी.
भदोही में आयोजित होने जा रहे 'इंडिया कारपेट एक्सपो' में 56 देशों के करीब 400 कालीन निर्यातकों और 350 विदेशी कारोबारी प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 300 भारतीय निर्माता और निर्यातक भी हिस्सा लेंगे. यह आयोजन एशिया के प्रमुख कारपेट मेलों में शामिल है.
यूपी के भदोही में अश्लील हरकतों की शिकायत लेकर थाने पहुंची कंटेंट क्रिएटर को कथित तौर पर दारोगा ने अपमानित कर भगा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दारोगा श्याम नारायण यादव को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए।