scorecardresearch
 

Reel के चक्कर में मौत से खेल! खतरनाक स्टंट करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹30 हजार ठोका चालान

बांदा में सोशल मीडिया पर वायरल खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. ट्रैफिक पुलिस ने तीन बाइकों को सीज कर 30 हजार 500 रुपये का चालान ठोका. युवकों ने तेज रफ्तार में हैंडल छोड़कर और सड़क पर रेस लगाकर स्टंट किए थे. पुलिस ने चेतावनी दी कि रील के लिए जान जोखिम में डालने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement
X
वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG)
वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG)

उत्तर प्रदेश के बांदा में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर वायरल रील में युवाओं को तेज रफ्तार स्पोर्ट और रेसर बाइकों पर जानलेवा स्टंट करते देखा गया. वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी तथा 30 हजार रुपये से अधिक का चालान किया गया.

वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करते नजर आए थे. भीड़भाड़ वाले बाजार और पॉश इलाके में बाइक रेस और खतरनाक करतब किए जा रहे थे, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई. आसपास मौजूद लोग डरकर सड़क किनारे हटते दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: हैंडल छोड़ा, रफ्तार बढ़ाई और मचाया खौफ... बांदा में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, अब पुलिस का एक्शन

रील को लोकप्रिय बनाने के लिए युवाओं ने गाने लगाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संबंधित वाहनों की पहचान की. इसके बाद तीन बाइकों को सीज कर दिया गया और युवाओं के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया गया.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से न केवल बाइक सवारों की बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है. ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी.

कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और युवाओं को सख्त चेतावनी दी गई है.

पुलिस की चेतावनी और अपील

डीएसपी ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया से वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गाड़ियों को सीज किया और 30 हजार 500 रुपये का चालान किया गया.

उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें और ऐसे खतरनाक स्टंट से बचें. पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधि करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement