बांदा
बांदा (Banda) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है. बांदा लोक सभा के अंतर्गत पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं( Banda, Assembly Constituency). केन नदी के किनारे स्थित इस जिले का मुख्यालय यहीं है.
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बांदा की जनसंख्या लगभग 18 लाख है और इसका क्षेत्रफल 4,308 वर्ग किमी है. हर एक वर्ग किलोमीटर में 408 लोग रहते हैं (Population). इस जिले की 66.67 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 77.78 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 53.67 फीसदी है (Banda Literacy). इस जिले का लिंग अनुपात 863 है (Banda Sex ratio).
महर्षि वामदेव के नाम पर इस शहर का नाम बांदा रखा गया था. यहां महर्षि वामदेव की तपोभूमि भी है. बांदा एक एतिहासिक शहर है. इस जिले के चारों ओर कई पर्यटन स्थल हैं जो बांदा को खास बनाती है. यहां से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकूट (Chitrakoot Ghaat) है. कहा जाता है कि कभी भगवान राम बांदा घूमने आए थे (Banda History).
बांदा के केन नदी के तल में गोमेद रत्न काफी मात्रा में पाया जाता है, जिसका निर्यात भी किया जाता है. साथ ही, इस नदी में शजर पत्थर भी पाया जाता है जिसमें प्राकृतिक रूप से दृश्य बने होते हैं (Banda Gomed Stone).
यूपी के बांदा में इलाज कराने मां और बाबा के साथ निकला 4 साल का बच्चा नदी के रपटे से फिसलकर पानी में गिर गया और लापता हो गया. बच्चे के नदी में गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पानी में उतरकर तलाश शुरू की, जिसके बाद पुलिस और PAC की टीम भी मौके पर पहुंची. SDRF की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है.
बांदा के कमासिन क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के यमुना नदी में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया. दांदोघाट पुल पर उसके कपड़े, चप्पल, 50 रुपये और सुसाइड नोट मिला. नोट में उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने और किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है. बाढ़ के बीच पीएसी, गोताखोर और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं.
बुंदेलखंड के बांदा में खेत तालाब योजना किसानों के लिए सिंचाई का नया सहारा बन रही है. बारिश का पानी खेतों में बने तालाबों में जमा हो रहा है, जिससे किसान जरूरत के समय फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं. अब तक 4,800 से ज्यादा किसानों को इस योजना का फायदा मिल चुका है.
बांदा में शादी की जिद में एक युवक केन नदी के रेलवे पुल की करीब 30 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा. वह अपनी कथित प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था. पुलिस ने लड़की को बुलाकर युवक को समझाया और सुरक्षित नीचे उतारा. इसके बाद पुराने मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बांदा में चौराहे पर पुलिस कांस्टेबल से बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने वाले युवक का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हिरासत में आते ही उसका तेवर बदल गया और वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा. आरोपी ने शराब के नशे में गलती होने की बात कही. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस कांस्टेबल से कथित अभद्रता और धक्का मुक्की करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कालू कुआं चौराहे की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की. आरोपी अभिषेक ने पुलिस के सामने शराब के नशे में गलती होने की बात कही और हाथ जोड़कर माफी मांगी. पुलिस ने साफ किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्ती होगी.
बांदा के नरैनी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक बरकत के थाना क्षेत्र की तीन बच्चों की मां से कथित प्रेम संबंध थे. महिला के बेटों ने इसका विरोध किया तो बरकत ने उन्हें ट्रक चढ़ाने की धमकी दी. इसके बाद दोनों बेटों ने चचेरे भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.
बांदा के नरैनी में बरकत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चों की मां से कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद था. महिला के दोनों बेटों और चचेरे भाई पर हत्या का आरोप है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हथियार और बाइक बरामद की है.
बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा फकीरा गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों में विवाद हो गया. कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान खेत से लौटी गीता पर देवर रामबहादुर और उसके भतीजे ने हंसिया से हमला कर दिया.
बांदा में बारिश और जलभराव से हुए नुकसान के सर्वे के दौरान लेखपाल पर ग्रामीणों से पैसे लेने का आरोप लगा है. वायरल वीडियो में ग्रामीण पैसे वापस करने की मांग करते नजर आए, SDM ने जांच कर पूरा पैसा वापस करवाया. प्रशासन ने लेखपाल संध्या सिंह को निलंबित कर दिया. मामले की विभागीय जांच जारी है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी.
उत्तर प्रदेश के बांदा में पैतृक जमीन पर गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. शिकायत करने पहुंचे दंपति और उनके बेटे पर रिश्ते में लगने वाले भाइयों ने दरांती और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.
बांदा में यूपी STF और स्थानीय पुलिस ने कोडीन सिरप के अवैध परिवहन का भंडाफोड़ करते हुए 30 हजार बोतलों की खेप पकड़ी है. 250 पेटियों में भरी इस खेप की कीमत 60.45 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने DCM ड्राइवर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में सिरप दिल्ली से मध्य प्रदेश ले जाने की बात सामने आई है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. बबेरू तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में कच्ची दीवारें गिरने से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई. हादसों के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई. प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद आपदा प्रबंधन के तहत 24 घंटे में मुआवजा देने की बात कही है.
यूपी के बांदा में 20 साल की अविवाहित लड़की को पेट दर्द हुआ. परिजन उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि मामला सिर्फ पेट दर्द का नहीं है. लड़की प्रेग्नेंट थी और डिलीवरी का वक्त आ चुका था. इसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने प्रसव कराया और युवती ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.
बांदा में बारावफात के दौरान चेकिंग में मिले एक संदिग्ध व्यक्ति को लेकर बांग्लादेशी होने की चर्चा शुरू हो गई. भाषा समझ नहीं आने पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जांच की. पूछताछ और वीडियो कॉल के जरिए उसकी पहचान असम के 45 वर्षीय मो. सफीउर्रहमान के रूप में हुई, जो करीब 12 साल पहले घर से लापता हो गया था.
उत्तर प्रदेश के बांदा में बारावफात जुलूस के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. युवक के हिंदी और अंग्रेजी ठीक से नहीं बोल पाने के कारण पुलिस को उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की जांच करनी पड़ रही है. शुरुआती जानकारी में उसके असम से आने की बात सामने आई है. उसके चार साथियों के चित्रकूट के एक होटल में ठहरने की जानकारी भी मिली है.
बांदा के तरायां गांव में भारी बारिश के बीच पड़ोसी के घर की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. दीवार का मलबा एक अन्य युवक राजेश सिंह के घर पर जा गिरा, जिसमें परिवार के चार लोग दब गए. हादसे में राजेश और उनकी 6 महीने की बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और 3 साल की बेटी घायल हैं. दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.
बांदा के तरायां गांव में भारी बारिश के बीच मिट्टी की दीवार गिरने से पिता और 6 महीने की बेटी की मौत हो गई. हादसे में मां और 3 साल की बेटी घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने जंगल के बीच चल रही एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यहां एक ट्यूबवेल के कमरे को हथियार बनाने का अड्डा बनाया गया था. पुलिस को जब इसकी गुप्त सूचना मिली तो टीम ने जाल बिछाया. पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पहुंचे और तमंचे खरीदने की बात की. डील पक्की होते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
बांदा के अरबई गांव में रविवार को बारिश के पानी से उफनाए नाले में दो मासूम डूब गए. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश के बाद शव बरामद हुआ. इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया.
बांदा के अजीतपारा गांव में खेत की सिंचाई के लिए बने बोरवेल में जहरीली गैस ने दो किसानों की जान ले ली. मोटर ठीक करने नीचे उतरे 45 वर्षीय लालू गैस की चपेट में आकर बेहोश होकर फंस गए. उन्हें बचाने के लिए उतरे खेत मालिक कृष्ण कुमार भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए. रेस्क्यू के बाद दोनों को मृत घोषित किया गया.