scorecardresearch
 

रील के लिए बाइक पर स्टंटबाजी...बांदा में पुलिस के हत्थे चढ़े रीलबाज, लगा जुर्माना

बांदा में तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रील बनाना युवकों को महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने गिरवां थाना क्षेत्र में कार्रवाई की. बाइक सीज कर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और युवकों को सख्त चेतावनी दी गई. पुलिस ने कहा कि स्टंटबाजी जानलेवा हो सकती है, यातायात नियमों का पालन जरूरी है.

Advertisement
X
बांदा में पुलिस के हत्थे चढ़े रीलबाज (Photo: itg)
बांदा में पुलिस के हत्थे चढ़े रीलबाज (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के बांदा में बाइक सवार युवकों को भौकाल बनाने के उद्देश्य से तेज रफ्तार बाइक और खतरनाक स्टंट करना भारी पड़ गया. बाकायदा मनबढ़ युवकों ने रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिर क्या रील वायरल होते ही पुलिस के हाथ लग गयी. पुलिस ने युवकों की तलाश करके बाइक को पहले सीज करके 16 हजार का भारी भरकम जुर्माना ठोक दिया और थाने लाकर सख्त हिदायत दी. पुलिस अधिकारियों ने सभी से यातायात नियमों के पालन की अपील की है. साथ ही हिदायत दी है कि कोई भी गाड़ियों से खतरनाक स्टंट न करें, जानलेवा हो सकता है.

दरअसल, जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया के जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि तीन मनबढ़ युवक एक बाइक में शहर के पॉश इलाके में तेज रफ्तार से बाइक चला रहे हैं. भौकाल बनाने के लिए लड़के हाथ उठाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. स्थानीय लोग देखकर परेशानी में पड़ गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे.

इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया, थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया. वायरल वीडियो गिरवां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू की. जानकारी मिलते ही थाना पुलिस जांच में जुटी. जानकारी के बाद 16 हजार का जुर्माना ठोकते हुए बाइक को सीज कर दिया गया है, इसके बाद सख्त चेतावनी देकर युवकों को ट्रैफिक नियमो के पालन के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

एसपी के मीडिया सेल ने ऑफिसियल प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको संज्ञान में लेकर जांच की गई. जांच में वीडियो गिरवां क्षेत्र का बताया गया. बाइक को सीज करके जुर्माना किया गया है, सभी से अपील है कि यातायत नियमो का पालन करें.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement