scorecardresearch
 

बाहुबली पुत्र... धनंजय के गढ़ में बृजेश के बेटे की होगी सियासी लॉन्चिंग? किसका दबदबा रहेगा कायम

पूर्वांचल की सियासत बाहुबलियों का इर्द-गिर्द सिमटी रही है. बृजेश सिंह का प्लान अपने सियासी प्रभाव को वाराणसी और चंदौली के इलाके से आगे बढ़ाकर जौनपुर को अपनी जद में लेने का है. इसके लिए बृजेश सिंह अपने बेटे सिद्धार्थ को बाहुबली धनंजय सिंह के गढ़ से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है.

Advertisement
X
धनंजय सिंह के प्रभाव वाले जौनपुर से बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगे
धनंजय सिंह के प्रभाव वाले जौनपुर से बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक पार्टियां अपनी रणनीति बना रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के 'पूर्वांचल' की जमीन पर एक अलग ही तरह की राजनीतिक पटखता लिखी जा रही है. पूर्वांचल में सबसे ज्यादा चर्चा जौनपुर को लेकर हो रही है. जौनपुर को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का गढ़ माना जाता है, जहां पर बाहुबली बृजेश सिंह सियासी हनक कायम करने के फिराक में है. 

योगी सरकार ने यूपी में ओबीसी कमीशन के गठन को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है, जिसके बाद पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे में धनंजय सिंह के जौनपुर की राजनीतिक पिच से बाहुबली बृजेश सिंह अपने बेटे सिद्धार्थ सिंह को सियासी रूप से लांच करने की प्लानिंग बनाई है. 

बृजेश सिंह अपने सिद्धार्थ सिंह को जौनपुर से जिला पंचायत चुनाव लड़ाकर धनंजय सिंह के सियासी रसूख को तोड़ना चाहते हैं. बृजेश सिंह को वाराणसी से जौनपुर की सियासी रणभूमि में लाने का रोल बीजेपी नेता कृपा शंकर सिंह और पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह सिंह कर रहे हैं. अब देखना है कि बृजेश सिंह क्या धनंजय सिंह के सियासी प्रभाव को खत्म कर अपना वर्चस्व स्थापित कर पाएंगे? 

जौनपुर में बृजेश सिंह की सियासी दस्तक
बाहुबली बृजेश सिंह भदोही-वाराणसी-चंदौली क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह भी एमएलसी रह चुकी हैं. बृजेश ने अपना सियासी वर्चस्व गाजीपुर, भदौही, वाराणसी और चंदौली क्षेत्र तक ही सीमित कर रखा था, धनंजय सिंह के चलते जौनपुर में कभी सियासी दखल नहीं देते थे. 

Advertisement

मुख्तार अंसारी के रहते हुए धनंजय सिंह और बृजेश सिंह एक हुआ करते थे, लेकिन अब बृजेश सिंह ने अपना राजनीतिक दायरा जौनपुर तक बढ़ाने का प्लान बनाया है.  महाराणा प्रताप जयंती पर जौनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बृजेश सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह साथ पहुंचे थे. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहा हैं.  बीजेपी नेता कृपा शंकर सिंह ने सिद्धार्थ के जौनपुर से चुनाव लड़ने के संकेत दिए है. 

बृजेश सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ लगातार जौनपुर में एक्टिव हैं. जौनपुर में सियासी प्रभाव रखने वाले करोबारी और पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह से बृजेश सिंह ने सोमवार को मुलाकात की है. हरिवंश सिंह और धनंजय की राजनीतिक अदावत किसी से छिपी नहीं है. कृपा शंकर सिंह और धनंजय सिंह के भी छत्तीस के आंकड़े हैं. ऐसे में हरिवंश सिंह और कृपा शंकर सिंह पर्दे के पीछे से बृजेश सिंह को जौनपुर की सियासत में एक्टिव करके धनंजय सिंह के सियासी प्रभाव को खत्म करने का दांव चल रहे हैं. 

बृजेश सिंह के बेटे जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव
बृजेश सिंह जिला पंचायत चुनाव में अपने बेटे सिद्धार्थ सिंह को जौनपुर की केराकत ब्लाक की सीट से चुनाव लड़ाने की योजना बनाई है. इसके उन्होंने अपनी सियासी गतिविधियां भी जौनपुर में बढ़ा दी है. 2021 में सिद्धार्थ भदोही से जिला पंचायत चुनाव लड़ने की पूरी प्लानिंग कर ली थी. जिला पंचायत की वार्ड संख्या 03 से बृजेश के बेटे सिद्धार्थ सिंह ने बीजेपी कार्यालय में टिकट के लिए अपना आवेदन कर रखा था, लेकिन बाद में अपने सियासी कदम पीछे खींच लिए थे. 

Advertisement

भदोही ब्राह्मण बहुल इलाका माना जाता है, लेकिन जौनपुर ठाकुर बहुल क्षेत्र है. ऐसे में बृजेश सिंह ने इस बार के जिला पंचायत में अपने बेटे सिद्धार्थ को जौनपुर से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की है, क्योंकि जौनपुर में बृजेश सिंह की बेटी की ससुराल है. इसके अलावा कृपा शंकर सिंह और हरिवंश सिंह का भी पूरा समर्थन हासिल है. ठाकुर बहुल जिला होने के चलते बृजेश सिंह को अपने बेटे को सियासी तौर पर लांच करने का मौका भी नजर आ रहा है. 

धनंजय के गढ़ में सेंधमारी का प्लान
जौनपुर की सियासत लंबे समय से धनंजय सिंह के इर्द-गिर्द घूमती रही है. चाहे मल्हनी सीट हो या जौनपुर लोकसभा, धनंजय सिंह का रसूख हमेशा सिर चढ़कर बोलता है. जौनपुर की राजनीति में धनंजय सिंह का एक लंबा प्रभाव रहा है, चाहे वे खुद चुनाव लड़ें या उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी, जो मौजूदा वक्त में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. इसके अलावा उनके करीबी बृजेश सिंह जौनपुर से एमएलसी हैं. 

धनंजय सिंह ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साफ कहा था, 'जौनपुर से किसी को भी चुनाव लड़ने की आजादी है और उन्हें किसी से कोई सियासी खतरा नहीं है.' ऐसे में बृजेश सिंह अपने बेटे सिद्धार्थ सिंह को चनावी राजनीति में स्थापित करने के लिए जौनपुर को चुना है. इस तरह जौनपुर में धनंजय सिंह बनाम बृजेश सिंह के बीच सियासी मुकाबला बन सकती है, क्योंकि जिला पंचायत पर फिलहाल बृजेश सिंह का कब्जा है. 

Advertisement

दो बाहुबलियों' के बीच सियासी संग्राम
पूर्वांचल की ठाकुर राजनीति में धनंजय सिंह, राजा भैया और बृजेश सिंह जैसे चेहरों के बीच रिश्ते समय-समय पर बदलते रहे हैं. कभी ये एक-दूसरे के धुर विरोधी नजर आते हैं, तो कभी संकट के समय इनके बीच पर्दे के पीछे की सहमति भी दिखाई देती है. हाल के दिनों में धनंजय सिंह की बृजेश सिंह के साथ सियासी रिश्ते बिगड़े हुए हैं तो बृजभूषण सिंह के साथ सियासी केमिस्ट्री बनाकर चल रहे हैं.  

जौनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान धनंजय और बृजभूषण सिंह साथ नजर आए, जिसने नए समीकरणों को जन्म दिया है, वहीं बृजेश सिंह का परिवार भी चुपचाप अपनी जमीन मजबूत कर रहा है. धनंजय सिंह के धुर विरोधी अभय सिंह की बृजेश सिंह और विनीत सिंह के साथ इन दिनों खूब पट रही है. ऐसे में ठाकुर बाहुबली दो ध्रुव में बंटे हुए दिख रहे हैं, जिसका केंद्र जौनपुर बन रहा है. 

धनंजय के गढ़ में बृजेश का वर्चस्व
जौनपुर में धनंजय सिंह को मात देना किसी भी बाहरी या नए चेहरे के लिए टेढ़ी खीर रहा है. धनंजय सिंह का स्थानीय स्तर पर मजबूत नेटवर्क, उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी का जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में प्रशासनिक दखल और जनता के बीच 'रॉबिनहुड' वाली छवि उनके विरोधियों पर भारी पड़ती रही है.

Advertisement

बृजेश सिंह अपने बेटे सिद्धार्थ सिंह को जौनपुर से चुनावी मैदान में उतारते हैं, तो मुकाबला त्रिकोणीय या सीधे तौर पर दो बाहुबली परिवारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई बन जाएगा. बृजेश सिंह का परिवार अमूमन भाजपा के करीब या पर्दे के पीछे से समर्थित माना जाता रहा है. वहीं, धनंजय सिंह इन दिनों बीजेपी के करीब दिख रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाल ही में मिले हैं. ऐसे में जौनपुर की चुनावी लड़ाई काफी रोचक बनती जा रही है, जहां एक तरफ धनंजय तो दूसरी बृजेश सिंह दिख रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement