scorecardresearch
 

गर्भधारण करने के लिए विधवा ने की मरे हुए पति के स्पर्म की मांग

अस्पताल में महिला ने डॉक्टर्स से अपने मरे हुए पति के स्पर्म की मांग की, ताकि वह गर्भधारण कर सके. महिला की शादी कुछ सालों पहले ही हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है.

Advertisement
X
डॉक्टर्स ने स्पर्म देने के लिए मना कर दिया
डॉक्टर्स ने स्पर्म देने के लिए मना कर दिया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक विधवा ने डॉक्टर्स के सामने अपने मृतक पति के स्पर्म की मांग रख दी. 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक युवक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई.

अस्पताल में महिला ने डॉक्टर्स से अपने मरे हुए पति के की मांग की, ताकि वह गर्भधारण कर सके. महिला की शादी कुछ सालों पहले ही हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है. महिला के सास-ससुर ने भी उसकी मांग का समर्थन किया.

हालांकि उसकी मांग को पूरा नहीं किया जा सका क्योंकि हमारे देश में मरने के बाद शरीर से स्पर्म निकालने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं हैं.


डॉक्टरों का कहना है कि इसे देश में लागू किया जाना चाहिए. एम्स में फॉरेंसिक सांइस के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा, ‘स्पर्म को निकालना बहुत साधारण प्रक्रिया है. यह पांच मिनट में हो सकती है, लेकिन इसको लेकर कुछ नैतिक और कानूनी अड़चनें हैं. मौत के बाद 24 घंटे तक जीवित रहते हैं.'

Advertisement

इजरायल में है अनुमति
हालांकि, इसरायल में पति के मर जाने के बाद पत्नी शुक्राणु अपने पति के स्पर्म का इस्तेमाल कर सकती है. लेकिन एक साल के भीतर ही पत्नी के लिए उसका इस्तेमाल करना लाजमी है. अगर एक साल के भीतर पत्नी की मौत हो जाती है तो उसके पति के स्पर्म को इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement