चीन के एक स्पर्म बैंक ने स्पर्म डोनेट करने के बदले आईफोन खरीदने के लिए कैश देने का ऑफर दिया है. शंघाई के रेनजी हॉस्पिटल ने स्पर्म के बदले आईफोन 6एस देने का ऑफर दिया है.
ने अपनी ऑनलाइन पोस्ट में लिखा है, ' आईफोन लेने के लिए अब आपको अपनी किडनियां बेचने की जरूरत नहीं है, अब आप आसानी से आईफोन 6S पा सकते हैं. आगे लिखा गया है कि जो कोई व्यक्ति पास कर रेग्युलर स्पर्म डोनेट करेगा, उसे आईफोन खरीदने के लिए जरूरी 6 हजार युआऩ यानी 940 डॉलर इनाम दिए जाएंगे.
गौरतलब है कि चीन के लोगों में आईफोन को लेकर जबरदस्त क्रेज है. साल 2012 में आईफोन के नए मॉडल लॉन्चिंग के मौके पर में भारी तादाद में लोग जमा हो गए थे. इसके बाद सुरक्षा कारणों से बिक्री रोकनी पड़ी थी.