scorecardresearch
 

सचिन तेंदुलकर ने अपने डॉगी का वीडियो शेयर किया, कैप्शन पढ़कर फैंस की छूट गई हंसी!

बारिश के मौसम में सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लेकिन लोगों का ध्यान सिर्फ वीडियो ने नहीं, बल्कि उसके साथ लिखी गई एक मजेदार लाइन ने भी खींच लिया.

Advertisement
X
सचिन तेंदुलकर ने अपने पालतू डॉग 'बाउंसर' के साथ प्यारा-सा वीडियो शेयर किया  (Photo:Insta/@sachintendulkar)
सचिन तेंदुलकर ने अपने पालतू डॉग 'बाउंसर' के साथ प्यारा-सा वीडियो शेयर किया (Photo:Insta/@sachintendulkar)

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीतने वाले सचिन तेंदुलकर अब सोशल मीडिया पर भी अपने हल्के-फुल्के अंदाज से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. इस बार उन्होंने बारिश के बीच अपने पालतू डॉग 'बाउंसर' के साथ बिताया एक खास पल शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सचिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पालतू डॉग बाउंसर के साथ बारिश में खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में बाउंसर पूरे जोश के साथ इधर-उधर दौड़ता दिखता है, जबकि सचिन भी उसके साथ मस्ती करते हुए मुस्कुराते नजर आते हैं. बारिश के बीच दोनों की बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है.

हालांकि वीडियो से ज्यादा चर्चा सचिन के कैप्शन की हो रही है. उन्होंने क्रिकेट की भाषा में अपने डॉग के नाम पर मजेदार शब्दों का खेल करते हुए लिखा, "इस बाउंसर में दुनिया भर की एनर्जी है, लेकिन लाइन और लेंथ बिल्कुल नहीं है." सचिन की यही बात फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है.

देखें वीडियो

पोस्ट शेयर होते ही हजारों लोगों ने उस पर प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा कि 50 की उम्र में भी बच्चे जैसी खुशी सिर्फ सचिन सर ही दिखा सकते हैं. दूसरे ने लिखा कि मास्टर ब्लास्टर का जानवरों के प्रति प्यार हमेशा दिल जीत लेता है.कई लोगों ने बाउंसर को भी सोशल मीडिया का नया स्टार बता दिया.

Advertisement

यह पहला मौका नहीं है, जब सचिन ने अपने पालतू डॉग के साथ कोई वीडियो शेयर किया हो. इससे पहले भी वह कई बार बाउंसर के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर चुके हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी की ऐसी झलकियां फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं.

बारिश में सचिन और बाउंसर का यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि छोटी-छोटी खुशियां और सादगी भरे पल भी लोगों का दिल जीत लेते हैं. यही वजह है कि उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement