scorecardresearch
 

पाकिस्तान में कैसे मनाते हैं नवरात्रि? लड़की ने गरबा-भंडारे से लेकर पूजा तक दिखाया, VIDEO

पाकिस्तान के कराची से नवरात्रि सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें एक महिला कंटेंट क्रिएटर मंदिर पहुंचकर वहां की पूजा, गरबा और भंडारे की झलक दिखाती नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद लोग पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के बीच नवरात्रि के आयोजन को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement
X
 इन दिनों पाकिस्तान के कराची से नवरात्रि सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं (Photo:Insta/@gena_neeraj_theranii)
इन दिनों पाकिस्तान के कराची से नवरात्रि सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं (Photo:Insta/@gena_neeraj_theranii)

भारत में नवरात्रि के दौरान गरबा, डांडिया और माता की भक्ति के रंग में पूरा देश रंगा नजर आता है. लेकिन क्या आपको पता है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हिंदू समुदाय नवरात्रि कैसे मनाता है? सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के कराची से नवरात्रि सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मंदिर से लेकर गरबा और भंडारे तक की झलक दिखाई दे रही है.

लड़की ने दिखाया पाकिस्तान में नवरात्रि का नजारा

वायरल वीडियो में सिंधी कंटेंट क्रिएटर मुंजी गल्हियुन कराची के श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर पहुंचती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह नंगे पैर मंदिर में जाती हैं, पूजा-अर्चना करती हैं और वहां मौजूद श्रद्धालुओं के साथ गरबा करती दिखाई देती हैं. इसके बाद भंडारे और प्रसाद की भी झलक देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें: 'ये पल हमेशा याद रहेगा...', नवरात्रि का गरबा देख भावुक हुई रोमानियाई महिला, Video Viral

वहीं एक वीडियो में नीरज में मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं. लोग भजन-कीर्तन कर रहे हैं और गरबा करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में माता की प्रतिमा के सामने भक्तों की भीड़ और धार्मिक माहौल साफ देखा जा सकता है.

 

इसी सिलसिले में एक और वीडियो है. जहां कराची के मंदिर में नवरात्रि के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई जाती है. वीडियो में 'जय माता दी' के जयकारे, गरबा और पूजा करते श्रद्धालु नजर आते हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @munji_galhiyun ने शेयर किया है.

Advertisement

मंदिर में गरबा, भजन और भंडारा

कराची के श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर से सामने आए वीडियो में नवरात्रि के दौरान होने वाली कई गतिविधियां दिखाई देती हैं. श्रद्धालु मंदिर में पूजा करते हैं, भजन-कीर्तन में शामिल होते हैं और गरबा खेलते हैं. भंडारे में दाल-चावल और पापड़ जैसे प्रसाद की भी झलक दिखाई गई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dheeraj (@iamdheerajmandhan)

सोशल मीडिया पर इन वीडियो को लेकर भारत समेत कई देशों के यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, जबकि कुछ यूजर्स ने दोनों देशों के बीच साझा सांस्कृतिक परंपराओं की बात कही.

पाकिस्तान में कहां है हिंदू आबादी?

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय मुख्य रूप से सिंध प्रांत में रहता है. कराची भी सिंध का हिस्सा है और यहां कई हिंदू धार्मिक स्थल मौजूद हैं. ऐसे में नवरात्रि के दौरान कराची के मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम सोशल मीडिया पर खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचते हैं.वीडियो में कराची के खास मंदिर और वहां मौजूद श्रद्धालुओं के उत्सव को दिखाया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement