scorecardresearch
 

डल झील पर शिकारा की सैर... पहलगाम आतंकी हमले से पहले पत्नी के साथ मंजूनाथ का आखिरी वीडियो

हमले से कुछ घंटों पहले मंजूनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील पर शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं. वीडियो में वे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं और 'इंडियन ट्रैवल स्टोर्स' की ओर से टूर बुक कराने और शिकारा चलाने वाले मोहम्मद रफीक का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

Advertisement
X
मंजूनाथ का आखिरी वीडियो आया सामने
मंजूनाथ का आखिरी वीडियो आया सामने

पर्यटन के लिए कश्मीर घाटी पहुंचे कर्नाटक के शिवमोगा निवासी मंजूनाथ और उनकी पत्नी पल्लवी का सफर मंगलवार को एक भयानक आतंकी हमले में तब्दील हो गय. इस हमले में मंजूनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा किसी तरह बच निकले.

आखिरी वीडियो में दिखी थी खुशी
हमले से कुछ घंटों पहले मंजूनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील पर शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं. वीडियो में वे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं और 'इंडियन ट्रैवल स्टोर्स' की ओर से टूर बुक कराने और शिकारा चलाने वाले मोहम्मद रफीक का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

वीडियो में वो कहते हैं कि हम इंडियन ट्रैवल स्टोर्स के जरिए कश्मीर घूमने आए हैं. शिकारा राइड बहुत शानदार रही... सब कुछ बहुत अच्छा लगा.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

चंद घंटे बाद ही मच गई तबाही

वीडियो रिकॉर्ड होने के कुछ ही घंटे बाद, पहलगाम के पास हुए भारी आतंकी हमले में मंजूनाथ की जान चली गई. चश्मदीदों के मुताबिक, हमला दिन के लगभग 2:30 बजे हुआ, जब कई पर्यटक घुड़सवारी और स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे. हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.

Advertisement


पल्लवी ने बताया कि हमले के दौरान मंजूनाथ को गोली लगते ही मौत हो गई. उन्होंने बताया मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मारी गई… मैंने चिल्लाकर कहा कि इन्हें एयरलिफ्ट करो, बचा लो… लेकिन वो नहीं बचे. पल्लवी ने दावा किया कि आतंकियों ने उन्हें भी मारने की धमकी दी, लेकिन फिर कहा जाओ, जाकर मोदी को बता देना, हमने ये किया है.

अब तक 26 लोगों की मौत की खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. ये हमला उस वक्त हुआ जब भारत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस दौरे पर थे.गृहमंत्री अमित शाह ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कश्मीर का रुख किया है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement