scorecardresearch
 

मां ने गहने गिरवी रखकर पढ़ाया, बेटी को मिली नौकरी, भावुक कर देगा Video

बेंगलुरु की एक युवती का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसने बताया कि कॉलेज की फीस भरने के लिए उसकी मां ने अपने सोने के कंगन गिरवी रख दिए थे. अब Flipkart में नौकरी मिलने के बाद उसने अपनी सफलता का श्रेय मां के त्याग को दिया है.

Advertisement
X
बेटी की पढ़ाई न रुके, इसलिए मां ने गिरवी रख दिए थे सोने के कंगन (Photos: Anusmita/Instagram)
बेटी की पढ़ाई न रुके, इसलिए मां ने गिरवी रख दिए थे सोने के कंगन (Photos: Anusmita/Instagram)

कहते हैं कि मां अपने बच्चों के सपनों के लिए हर मुश्किल सह लेती है. बेंगलुरु की रहने वाली अनुस्मिता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. उनकी मां ने बेटी की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए अपने सोने के कंगन गिरवी रख दिए. सालों बाद जब बेटी को Flipkart में नौकरी मिली तो उसने अपनी सफलता मां को समर्पित कर दी. अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

अनुस्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कॉलेज में एडमिशन के समय फीस जमा करनी थी. उस वक्त उनकी मां ने बिना एक पल सोचे अपने सोने के कंगन गिरवी रख दिए. उन्होंने लिखा कि मेरी मां ने मेरी कॉलेज एडमिशन फीस भरने के लिए अपने सोने के कंगन गिरवी रख दिए. उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा, बस कर दिया. क्योंकि वह हमेशा ऐसा ही करती हैं.

वीडियो की शुरुआत मां-बेटी के भावुक गले मिलने से होती है. इसके बाद Flipkart में अनुस्मिता की नौकरी और ऑफिस की झलकियां दिखाई देती हैं. वीडियो पर लिखा है कि जिस लड़की की मां ने उसकी एडमिशन फीस भरने के लिए अपने सोने के कंगन गिरवी रखे थे, उसी लड़की ने अब ऐसी नौकरी हासिल की है कि वह अपनी मां के लिए सब कुछ खरीद सके.

Advertisement

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anusmita (@anusmitaaa)

 

अनुस्मिता ने लिखा कि Flipkart में मिली नौकरी उनके लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं है. यह उनकी मां के त्याग का सम्मान है. उन्होंने कहा कि मैं हर दिन Flipkart अपनी मां के लिए जाती हूं. यह नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि मेरी मां का त्याग सफल हुआ.

उन्होंने आगे लिखा कि आज लगा कि यह बात सबको बतानी चाहिए. मां, यह सब आपके लिए है. मेरी हर सफलता आपकी है. मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोग मां-बेटी के इस भावुक रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि मां का त्याग कभी बेकार नहीं जाता, जबकि कुछ ने इसे मेहनत, संघर्ष और सपनों को पूरा करने की प्रेरणादायक कहानी बताया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement