scorecardresearch
 

कांवड़ियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, शिविरों को मिलेंगे 15 लाख

कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली सरकार ने बड़े कांवड़ शिविरों के लिए 15 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है. इसके साथ मुफ्त बिजली की सुविधा भी पहले की तरह जारी रहेगी.

Advertisement
X
कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम. (Photo-ITG)
कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम. (Photo-ITG)

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. बड़े कांवड़ शिविरों को अब पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी. सरकार ने सहायता राशि 11 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने का फैसला किया है. साथ ही शिविरों को 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की व्यवस्था भी पहले की तरह जारी रहेगी.

दिल्ली सरकार ने बड़े कांवड़ शिविरों को मिलने वाली आर्थिक सहायता बढ़ा दी है. अब तक इन शिविरों को 11 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन इस बार यह राशि बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी गई है. सरकार का कहना है कि हर साल बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, महंगाई और शिविर चलाने का खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है.

मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सिर्फ बजट बढ़ाना ही नहीं, दिल्ली सरकार ने कांवड़ शिविर चला रही समितियों को बिजली का भी बड़ा सहारा दिया है. कैंपों में 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला इस बार भी लागू रहेगा. भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में कांवड़ियों के आराम के लिए शिविरों में लगातार पंखे, कूलर, लाइटें और साउंड सिस्टम चलते हैं. बड़े पैमाने पर बिजली इस्तेमाल होने से हर बार मोटा बिल आता था. अब मुफ्त बिजली की सुविधा मिलने से आयोजकों को अपनी जेब से भुगतान नहीं करना पड़ेगा, जिससे समितियों को सीधी राहत मिलेगी.

Advertisement

सरकार ने बताई फैसले की वजह

सरकार का मुख्य मकसद इस साल की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. फंड बढ़ने से शिविरों में भोजन, ठहराव और स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर पहले से बेहतर हो सकेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement