दुनिया में एक से एक खूबसूरत लड़कियां हैं जिनसे शादी की इच्छा रखने वालों की कमी नहीं . वहीं कुछ लड़कियों को तो ऐसे शानदार ऑफर मिलते हैं कि किसी ने सपने में भी न सोचा हो. ऐसी ही एक लड़की Vanusa Freitas के पास शादी करने वालों की मानो लाइन लगी रहती है लेकिन एक खास प्रस्ताव से वह चर्चा में आ गई.
शादी करने के लिए 16 लाख रुपये का प्रपोजल
दरअसल, फ्रीटास के पास अंजान शख्स का शादी का प्रपोजल तो आया ही, साथ ही उसे 16 लाख रुपये की पेशकश भी की गई. यानी शादी करने के लिए लड़के की ओर से दहेज. ये अपने आप में हैरान करने वाला ता लेकिन अजीब बात है कि इतने के बाद भी फ्रीटास ने प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया. अब उसने ऐसा क्यों किया ये थोड़ा शॉकिंग है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार फ्रीटास युवाओं के बीच काफी फेमस हैं, इसलिए उन्हें आए दिन शादी के प्रस्ताव आते हैं लेकिन ये खास प्रस्ताव कुछ ज्यादा ही अलग था.
इसलिए रिजेक्ट कर दिया प्रपोजल
दुबई के अपने ट्रिप को याद करते हुए फ्रीटास कहती हैं कि एक अंजान शख्स ने उनसे शादी के लिए 300 ऊंट भी तोहफे में देने की पेशकश की जो कि एक लाख ब्राजिलियन रियाल (Brazilian Real) या £16,000 (लगभग 16 लाख रुपये) के बराबर है . इतने बड़े और अमीर आदमी के प्रपोजल को लेकर फ्रीटास इससे पहले कि खुश हो पातीं, उन्हें मालूम हुआ कि उस व्यक्ति की पहले से ही पांच अलग-अलग पत्नियां थीं. फ्रीटास ने तुरंत ही प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया.
लग्जरी देखकर तो एक्सेप्ट की कर लेती प्रपोजल
उन्होंने बताया, ' मेरी दुबई यात्रा के दूसरे दिन ही मुझे शादी का प्रस्ताव आया था. मैं इतना पैसा और लग्जरी देखकर इतनी खुश थी कि मैं इसे एक्सेप्ट ही कर लेती. हालांकि 5 पत्नियों वाला सच जानने के बाद मैंने चुपचाप मना कर दिया और चली गई. मॉडल ने खुलासा किया कि वह अभी भी उस व्यक्ति के संपर्क में है और उनकी दोस्ती बरकरार है. वैनेसा फ़्रीटास के फैंस उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं.