scorecardresearch
 

Video: ऐसे घात लगाकर शिकार करते हैं शेर, गिर फॉरेस्ट में दिखा खौफनाक नजारा

गुजरात के गिर फॉरेस्ट में सफारी पर गए टूरिस्टों को उस वक्त रोमांच और डर दोनों का अनुभव हुआ. जब उनकी जिप से कुछ ही मीटर दूर एक शेरनी ने गाय जैसे जानवर पर हमला कर दिया. शिकार का यह खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया.

Advertisement
X
यह घटना गिर फॉरेस्ट के सफारी जोन की बताई जा रही है (Photo: X/@DeshGujarat)
यह घटना गिर फॉरेस्ट के सफारी जोन की बताई जा रही है (Photo: X/@DeshGujarat)

गुजरात के गिर नेशनल पार्क में सफारी पर गए टूरिस्टों की उस वक्त सांसें अटक गईं, जब उनकी आंखों के सामने शेरों ने एक गाय पर जानलेवा हमला बोल दिया. सफारी जिप के बेहद करीब हुए इस शिकार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि टूरिस्ट आराम से सफारी का आनंद ले रहे थे. तभी एक शेरनी धीरे-धीरे जिप के पीछे छिपते हुए आगे बढ़ती नजर आती है. कुछ सेकेंड तक वह बिल्कुल शांत रहकर सही मौके का इंतजार करती है और फिर अचानक पूरी रफ्तार से गाय पर झपट पड़ती है.

हमला इतना तेज था कि गाय संभल भी नहीं पाई. शेरनी ने उसे गिराकर उसकी गर्दन दबोच ली. कुछ ही देर में एक दूसरा शेर भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर शिकार को काबू में कर लिया. पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि जिप में बैठे टूरिस्ट हैरान रह गए.

देखें वीडियो

इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरा मंजर रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये तो लाइव नेशनल ज्योग्राफिक देखने जैसा था. वहीं दूसरे ने कहा कि डर भी लगा और मजा भी आया.

Advertisement

यह घटना गिर फॉरेस्ट के सफारी जोन की बताई जा रही है. गिर दुनिया का इकलौता प्राकृतिक क्षेत्र माना जाता है, जहां एशियाटिक शेर पाए जाते हैं. यहां सफारी के दौरान शेर दिखना आम बात है, लेकिन इतने करीब से शिकार का पूरा दृश्य देखना बेहद दुर्लभ माना जाता है.

यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि जंगल की दुनिया कितनी अनिश्चित और रोमांचक होती है. सफारी कोई स्टेज शो नहीं, बल्कि वन्यजीवों की असली जिंदगी की झलक होती है, जहां जानवर अपने प्राकृतिक व्यवहार के अनुसार शिकार करते हैं और जीते हैं.
 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement