scorecardresearch
 

पीठ पर बच्चा बांधकर पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करती है मां, लद्दाख की महिला का वीडियो देख भावुक हुए लोग

लद्दाख के पेट्रोल पंप पर बच्चे को पीठ पर बांधकर काम करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मां की जिम्मेदारी और काम को एक साथ संभालती महिला को देखकर लोग उसकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उसकी मदद करने की इच्छा भी जताई है.

Advertisement
X
कई यूजर्स ने उसकी मदद करने की इच्छा भी जताई है. ( Photo: ITG)
कई यूजर्स ने उसकी मदद करने की इच्छा भी जताई है. ( Photo: ITG)

लद्दाख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला पेट्रोल पंप पर काम करती नजर आ रही है. खास बात यह है कि उसने अपने छोटे से बच्चे को कपड़े की मदद से पीठ पर बांध रखा है. बच्चा मां की पीठ पर है और मां गाड़ियों में पेट्रोल भरने में लगी है. महिला को काम के साथ बच्चे को संभालते देख लोग उसकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर प्रियंका ने शेयर किया है. वीडियो में महिला पेट्रोल पंप पर आने वाली गाड़ियों में पेट्रोल भरती है. इस दौरान उसका बच्चा पीठ पर बंधा रहता है. महिला ग्राहकों से बात करती है और अपना काम भी करती रहती है.

प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'प्यारे दिल वाले लोग.' वीडियो देखने के बाद कई लोग महिला की मेहनत और अपने बच्चे को साथ लेकर काम करने के उसके तरीके की तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो को मिले 90 लाख से ज्यादा व्यूज
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसे करीब 93 लाख बार देखा गया. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने महिला की मेहनत और जिम्मेदारी निभाने के तरीके की तारीफ की. कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप के मालिक की भी सराहना की, जिसने महिला को बच्चे के साथ काम करने की अनुमति दी. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि केवल महिला की तारीफ करना ही काफी नहीं है. अगर लोग उसकी वीडियो बना रहे हैं, तो उन्हें उसकी मदद करने के बारे में भी सोचना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement

महिला की मदद के लिए आगे आए लोग
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने महिला की मदद करने की इच्छा जताई. प्रियंका ने महिला से वीडियो कॉल पर बात की और उसे बताया कि लोग उसके लिए प्यार और मदद के संदेश भेज रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने आर्थिक मदद देने की इच्छा जताई है. इस तरह एक पेट्रोल पंप पर रिकॉर्ड किया गया छोटा-सा वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच गया.

इसने काम करने वाली उन मांओं की मुश्किलों पर भी ध्यान खींचा, जिन्हें नौकरी और बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी एक साथ निभानी पड़ती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement