scorecardresearch
 

शादी के सारे गहने बेचकर महिला ने खरीदा लग्जरी बैग! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

दुबई की एक महिला ने अपनी शादी का पूरा सोना बेचकर हर्मेस के लग्जरी बैग खरीदें, ताकि अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके. डिजाइनर रीसेल कंपनी लव लग्जरी के को-फाउंडर एडम अब्राहम के मुताबिक, हाल के महीनों में इंवेस्टमेंट के उद्देश्य से लग्जरी बैग खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

Advertisement
X
खासतौर पर हर्मेस के बिरकिन और केली बैग निवेशकों की पहली पसंद बन रहे हैं. ( Photo: ITG)
खासतौर पर हर्मेस के बिरकिन और केली बैग निवेशकों की पहली पसंद बन रहे हैं. ( Photo: ITG)

सोना हमेशा से भारतीय परिवारों के लिए सबसे भरोसेमंद इंवेस्टमेंट माना जाता रहा है. शादी-ब्याह में मिले गहने और सोने के सिक्के अक्सर भविष्य की सुरक्षा के तौर पर संभालकर रखे जाते हैं. लेकिन दुबई की एक महिला ने अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को चौंका दिया. महिला ने अपने शादी के सोने के सिक्के और गहने बेचकर दुनिया के फेमस लग्जरी ब्रांड हर्मेस (Hermès) के महंगे बैग खरीदे. हैरानी की बात यह है कि उसने ये बैग फैशन के लिए नहीं, बल्कि निवेश के तौर पर खरीदे. अब यह मामला सोशल मीडिया से लेकर निवेश की दुनिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अब लग्जरी बैग को भी कमाई और संपत्ति बचाने का नया जरिया मानने लगे हैं.

निवेश के लिए बढ़ रही है लग्जरी बैग की मांग
यह मामला तब सामने आया जब दुबई के डिजाइनर रीसेल स्टोर लव लग्जरी के को-फाउंडर  एडम अब्राहम ने इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हाल के महीनों में ऐसे ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो फैशन के लिए नहीं बल्कि इंवेस्टमेंट के मकसद से लग्जरी बैग खरीद रहे हैं. अब्राहम के अनुसार, हाल ही में एक महिला उनके स्टोर पर आई और उसने अपना पूरा शादी का सोना बेचकर हर्मेस बैग का कलेक्शन शुरू किया. महिला का मानना था कि मौजूदा समय में ये बैग उसकी संपत्ति को सुरक्षित रखने का बेहतर तरीका हो सकते हैं.

दरअसल, दुनिया भर में बढ़ती महंगाई, इकोनॉमी अनसर्टेनिटी और कई देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के नए विकल्प तलाश रहे हैं. ऐसे में कुछ इंवेस्टमेंट अब लग्जरी बैगों को भी एक इंवेस्टमेंट के रूप में देखने लगे हैं.
हर्मेस के दो बैग मॉडल – बिरकिन (Birkin) और केली (Kelly) इस समय सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. इन बैगों की खास बात यह है कि ये बहुत सीमित संख्या में बनाए जाते हैं, जिससे इनकी मांग हमेशा बनी रहती है. कई बार इनकी कीमत समय के साथ काफी बढ़ जाती है.

Advertisement

बिरकिन और केली बैग क्यों हैं इतने खास?
एडम अब्राहम ने बताया कि उनकी लगभग 35 प्रतिशत बिक्री अब इंवेस्टमेंट के उद्देश्य से होती है, जबकि पहले यह आंकड़ा करीब 10 प्रतिशत था. यानी निवेश के तौर पर लग्जरी बैग खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हर्मेस का सबसे फेमस मॉडल बिरकिन 25 हिमालय है. यह दुनिया के सबसे दुर्लभ और महंगे हैंडबैगों में गिना जाता है. इसकी कीमत हर्मेस स्टोर में लगभग 40,000 पाउंड तक हो सकती है, लेकिन रीसेल मार्केट में इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है. कुछ मामलों में यह बैग 1.8 लाख पाउंड या उससे भी ज्यादा कीमत में बिक चुका है.

सोना और शेयर छोड़कर बैग में निवेश क्यों?
इस बैग का नाम हिमालय माउंटेन रेंज से प्रेरित है.  इसकी डिजाइन और रंग ऐसे बनाए जाते हैं कि यह बर्फ से ढके पहाड़ों जैसा दिखाई देता है. इसकी शानदार कारीगरी इसे बेहद खास बनाती है. अब सवाल उठता है कि लोग सोना या शेयर छोड़कर बैग में इंवेस्टमेंट क्यों कर रहे हैं? अब्राहम का कहना है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बहुत तेजी से आता है और राजनीतिक या आर्थिक घटनाओं का सीधा असर उस पर पड़ता है. वहीं सोने की कीमत भी बाजार के हिसाब से ऊपर-नीचे होती रहती है. इसके मुकाबले दुर्लभ और सीमित संख्या वाले लग्जरी बैग कई बार अपनी कीमत बनाए रखते हैं या समय के साथ और महंगे हो जाते हैं.

Advertisement

हालांकि विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि ऐसे निवेश में जोखिम भी मौजूद है. सबसे बड़ी समस्या नकली प्रोडक्ट की है. आजकल नकली लग्जरी बैग इतने अच्छी तरह बनाए जा रहे हैं कि असली और नकली में फर्क करना आसान नहीं है. इसीलिए एडम अब्राहम सलाह देते हैं कि अगर कोई व्यक्ति लग्जरी बैग को निवेश के रूप में खरीदना चाहता है, तो उसे पहले अच्छी तरह रिसर्च करनी चाहिए और केवल भरोसेमंद विक्रेता से ही खरीदारी करनी चाहिए. सही जानकारी और सावधानी के साथ ही ऐसा निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement