scorecardresearch
 

20 किलोमीटर दौड़ते-दौड़ते बना दिया ताजा मक्खन, कपल का वीडियो वायरल

देहरादून के 50 साल से ज्यादा उम्र के एक कपल ने 20 किलोमीटर दौड़ते हुए ताजा मक्खन बनाकर सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कपल ने क्रीम से भरी बोतल को बैग में रखकर रनिंग की, जिससे लगातार हिलने-डुलने से मक्खन तैयार हो गया.

Advertisement
X
वीडियो के आखिर में दोनों घर के खाने के साथ अपने हाथों से बना ताजा मक्खन खाते नजर आते हैं. ( Photo: Insta/@twofit.to.quit)
वीडियो के आखिर में दोनों घर के खाने के साथ अपने हाथों से बना ताजा मक्खन खाते नजर आते हैं. ( Photo: Insta/@twofit.to.quit)

आजकल सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन देहरादून के एक कपल ने ऐसा अनोखा काम किया कि लोग हैरान भी रह गए. 50 साल से ज्यादा उम्र के इस कपल ने 20 किलोमीटर की दौड़ के दौरान ताजा मक्खन बना डाला. उनका यह मजेदार और क्रिएटिव प्रयोग इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. यह कपल अपनी फिटनेस लाइफ, रनिंग और मैराथन से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहता है. लेकिन इस बार उन्होंने फिटनेस और किचन के काम को मिलाकर ऐसा आइडिया निकाला, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया.

वीडियो की शुरुआत में पति अपनी पत्नी से पूछता है कि क्या वह आज उसके साथ रनिंग के लिए चलेगी. इस पर पत्नी थोड़ी हिचकिचाते हुए कहती है कि उसे घर पर रुक कर मक्खन बनाना है, इसलिए शायद वह रनिंग के लिए नहीं जा पाएगी. इसके बाद पति तुरंत एक मजेदार और अलग तरीका बताता है. वह कहता है- हम दौड़ते-दौड़ते भी मक्खन बना सकते हैं. फिर वीडियो में आगे देख सकते हैं कि वह ताजी क्रीम को एक बोतल में भरता है और उसे अच्छी तरह बंद करके बैकपैक में रख देता है. उनका प्लान यह था कि दौड़ के दौरान लगातार हिलने-डुलने और झटकों की वजह से क्रीम अपने मिक्स होती रहेगी और मक्खन बन जाएगा.

रनिंग के साथ मक्खन बनाने का अनोखा आइडिया
इसके बाद दोनों देहरादून की सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं. वीडियो में उनकी रनिंग जर्नी दिखाई गई है, जहां वे लगातार अपनी फिटनेस रूटीन फॉलो करते रहते हैं. इसी दौरान बैग के अंदर रखी क्रीम धीरे-धीरे मक्खन में बदलती रहती है. रनिंग के लगभग 5 किलोमीटर पूरे होने पर पत्नी खुश होकर कहती है कि अब तक तो मक्खन तैयार हो जाना चाहिए और उन्हें बोतल खोलकर देखना चाहिए. लेकिन पति धैर्य रखने को कहता है और 20 किलोमीटर की पूरी दौड़ खत्म होने तक बोतल नहीं खोलता. जब दोनों घर वापस पहुंचते हैं, तब आखिरकार वे बोतल खोलते हैं. अंदर देखकर वे खुश हो जाते हैं क्योंकि क्रीम पूरी तरह मक्खन में बदल चुकी होती है. बोतल में सफेद ताजा मक्खन और अलग हुई छाछ साफ दिखाई दे रही है. इस तरह उनका यह अनोखा एक्सपेरिमेंट सफल हो जाता है.

Advertisement

बैकपैक में रखी क्रीम, दौड़ते-दौड़ते बना मक्खन
वीडियो के आखिर में दोनों घर के खाने के साथ अपने हाथों से बना ताजा मक्खन खाते नजर आते हैं. यह लोगों को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने कहा कि जहां वे सामान्य एक्सरसाइज करने में आलस करते हैं, वहीं यह कपल 50 की उम्र में दौड़ते-दौड़ते मक्खन बना रहा है. लोगों ने उनकी फिटनेस, ऊर्जा और क्रिएटिविटी की खूब तारीफ की.

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह कपल साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. अगर इंसान एक्टिव और पॉजिटिव रहे तो किसी भी उम्र में फिट और खुश रहा जा सकता है. हालांकि कुछ यूजर्स ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई. उन्होंने कहा कि भारतीय शहरों में सही फुटपाथ और सुरक्षित रनिंग ट्रैक की कमी है, इसलिए सड़कों पर दौड़ना कभी-कभी खतरनाक हो सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement