scorecardresearch
 

हर बहस जीतना जरूरी नहीं... वायरल वीडियो में मिली बड़ी करियर सलाह

कॉर्पोरेट नौकरी में सिर्फ मेहनत करना ही काफी नहीं होता. ऑफिस पॉलिटिक्स, बॉस की उम्मीदें, वर्क-लाइफ बैलेंस और प्रोफेशनल व्यवहार भी करियर पर बड़ा असर डालते हैं. एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर ने ऐसे 7 अनलिखे नियम बताए हैं, जिन्हें अपनाकर ऑफिस का तनाव कम किया जा सकता है और लंबे समय तक सफल करियर बनाया जा सकता है.

Advertisement
X
कॉर्पोरेट नौकरी में सिर्फ मेहनत करना ही काफी नहीं होता (Photo: Pexel)
कॉर्पोरेट नौकरी में सिर्फ मेहनत करना ही काफी नहीं होता (Photo: Pexel)

कॉर्पोरेट नौकरी में रोज सिर्फ टास्क पूरे करना ही चुनौती नहीं होती. कर्मचारियों को ऑफिस पॉलिटिक्स, बॉस की उम्मीदें, लगातार मिलने वाला फीडबैक और हर समय बेहतर प्रदर्शन करने के दबाव का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर अनिल खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उन्होंने दावा किया कि अगर कोई व्यक्ति इन 7 नियमों को समझ ले, तो उसकी कॉर्पोरेट लाइफ पहले से कहीं ज्यादा आसान और कम तनावपूर्ण हो सकती है.

1. हर समस्या को अपनी जिम्मेदारी मत समझिए

अनिल कहते हैं कि हर छोटी-बड़ी परेशानी को सुलझाना आपकी जिम्मेदारी नहीं है. अपना काम ईमानदारी से करें, लेकिन हर चीज को लेकर जरूरत से ज्यादा न सोचें.

2. समय पर ऑफिस आएं और समय पर निकलें

उनके मुताबिक, रोज़ देर तक ऑफिस में रुककर 'हीरो' बनने की कोशिश अक्सर उल्टा असर करती है. इससे तारीफ कम और उम्मीदें ज्यादा बढ़ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैनेजर खुद पहले घर चला जाता है...' भारतीय ने बताया कनाडा में कैसे होता है ऑफिस में काम

3. तनाव लेने से सैलरी नहीं बढ़ती

उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से वेतन नहीं बढ़ता. उल्टा ब्लड प्रेशर, मानसिक थकान और निराशा बढ़ती है.

Advertisement

4. नौकरी ही पूरी जिंदगी नहीं है

कॉर्पोरेट जॉब आपकी जिंदगी का सिर्फ एक हिस्सा है. परिवार, दोस्तों और अपने शौक के लिए भी समय निकालना जरूरी है.

देखें वीडियो

5. बॉस के फीडबैक को व्यक्तिगत न लें

उन्होंने सलाह दी कि बॉस की बातों को सीखने के नजरिए से लें. हर टिप्पणी को दिल पर लगाने से नुकसान आपका ही होगा.

6. हर बहस जीतना जरूरी नहीं

ऑफिस में कई बार चुप रहना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होता है. हर विवाद में पड़ना करियर के लिए फायदेमंद नहीं होता.

7. लोग आपको हमेशा देख रहे होते हैं

अनिल का कहना है कि ऑफिस में लोग आपकी हर बात और व्यवहार पर नजर रखते हैं। इसलिए सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि प्रोफेशनल व्यवहार भी सफलता की कुंजी है।

लोगों ने भी जताई सहमति

वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि ये सलाह बिल्कुल सही है। किसी ने लिखा कि ये सही बात है. तो किसी ने कहा कि आपसे पूरी तरह सहमत. कई लोगों का मानना है कि कॉर्पोरेट दुनिया में लंबे समय तक सफल रहने के लिए ऐसे नियम वास्तव में मददगार साबित हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement