scorecardresearch
 

शेर की शादी में कटा 9 किलो का केक, शामिल हुए 400 बाराती

शादी की पार्टी तो हम सब खूब एंजॉय करते हैं फिर चाहे फैमिली फंक्शन हो या फिर किसी दोस्त की शादी लेकिन क्या आप कभी किसी शेर की शादी में शरीक हुए हैं...

Advertisement
X
शेर-शेरनी की शादी, बांग्लादेश
शेर-शेरनी की शादी, बांग्लादेश

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ शादी वाले घरों में रौनक भी दिखने लगती है. अभी हाल में एक ऐसी शादी सामने का किस्सा सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

जी हां, बांग्लादेश के Zoo में एक शेर और शेरनी की शादी संपन्न हुई है जिसमें लगभग 400 लोग बाराती के रूप में शामिल हुए. इस अजब-गजब शादी में शेर और शेरनी के लिए 9 किलो का केक भी बनवाया गया था मिसे खासतौर से मीट से बनाया गया था.

सूत्रों के मुताबिक शेरनी नोवा और शेर नभ की शादी का रिसेप्शन दिया गया और इस कार्यक्रम में 400 मेहमानों ने हिस्सा लिया. चटगांव जिले के सरकारी प्रशासक ने बताया कि यह कुछ था और हमने शेर-शेरनी की शादी के मौके पर प्राणी उद्यान को खूब सजाया गया था और लोगों के खाने का पीने का भी इंतजाम किया गया था.

Advertisement

उद्दीन ने कहा कि इसका लक्ष्य ज्यादा संख्या में दर्शकों को आकर्षित करना और प्राणी जोड़ों को प्रजनन करने के लिए बेहतर वातावरण मुहैया कराना है. इस कार्यक्रम से पहले भी स्कूली दी गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement