scorecardresearch
 

चीन में मिला 'Elon Musk' जैसा दिखने वाला शेफ, सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़

चीन के शांक्सी प्रांत का एक बारबेक्यू शेफ अपने चेहरे की वजह से अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग उसे एलॉन मस्‍क का हमशक्ल बता रहे हैं और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच रहे हैं.

Advertisement
X
कई लोग सिर्फ खाना खाने नहीं, बल्कि उनके साथ फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने के लिए पहुंचने लगे. ( Photo: Instagram/@@XH_Lee23)
कई लोग सिर्फ खाना खाने नहीं, बल्कि उनके साथ फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने के लिए पहुंचने लगे. ( Photo: Instagram/@@XH_Lee23)

चीन के शांक्सी प्रांत का एक बारबेक्यू शेफ अपने चेहरे की वजह से अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग उसे एलॉन मस्‍क का हमशक्ल बता रहे हैं और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच रहे हैं. हालांकि, अचानक मिली लोकप्रियता के बावजूद शेफ का कहना है कि वह इंटरनेट स्टार नहीं बनना चाहता और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहता है. दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक एलॉन मस्‍क का चेहरा लगभग हर कोई पहचानता है. लेकिन अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जो बिल्कुल एलन मस्क जैसा दिखता हो और वह किसी बड़ी कंपनी का मालिक नहीं बल्कि एक साधारण रेस्टोरेंट में बारबेक्यू बनाने वाला शेफ हो, तो शायद आपको भी यकीन न हो. चीन में इन दिनों ठीक ऐसा ही हुआ है.

चीन के शांक्सी प्रांत के तोंगचुआन शहर में रहने वाले 48 वर्षीय मा जियानपिंग अचानक सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं. लोग उन्हें 'चीन का एलॉन मस्‍क' कहकर बुला रहे हैं. वजह सिर्फ इतनी है कि उनका चेहरा और हाव-भाव दुनिया के मशहूर अरबपति एलन मस्क से काफी मिलते-जुलते हैं.

वीडियो वायरल होते ही बदल गई जिंदगी
26 जुलाई को मा जियानपिंग का एक वीडियो चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डोयिन पर पोस्ट किया गया. वीडियो में वह अपने रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए बारबेक्यू तैयार करते नजर आ रहे हैं. कुछ ही समय में यह वीडियो वायरल हो गया और इसे 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले.

वीडियो देखने के बाद हजारों लोगों ने कमेंट किए कि उन्हें लगा जैसे एलॉन मस्‍क खुद चीन में बारबेक्यू बना रहे हों. इसके बाद मा जियानपिंग के रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड़ लगने लगी. कई लोग सिर्फ खाना खाने नहीं, बल्कि उनके साथ फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने के लिए पहुंचने लगे.

Advertisement

पहले इलेक्ट्रीशियन थे, फिर बने शेफ
मा जियानपिंग हमेशा से शेफ नहीं थे. वह पहले कई साल तक इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करते थे. बाद में उन्होंने अपना पेशा बदला और अपने साझेदार के साथ एक रेस्टोरेंट शुरू किया. आज वही रेस्टोरेंट उनकी पहचान बन गया है. दिलचस्प बात यह भी है कि उनका उपनाम 'मा' है. चीनी भाषा में इसका उच्चारण मस्क से मिलता-जुलता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग इस संयोग को लेकर भी खूब मजाक कर रहे हैं

मा जियानपिंग का कहना है कि अचानक मिली इतनी प्रसिद्धि से वह थोड़ा शर्मिंदा और घबराए हुए हैं. पहले उनका रेस्टोरेंट काफी शांत रहता था, लेकिन अब ग्राहकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. एक ग्राहक ने मीडिया से कहा कि उसने पहले सिर्फ एआई से बने वीडियो में एलॉन मस्‍क को बारबेक्यू बनाते देखा था, लेकिन असल जिंदगी में 'एलन मस्क जैसे दिखने वाले' व्यक्ति से मिलकर उसे बहुत खुशी हुई.

सबसे खास बात यह रही कि इतनी भीड़ बढ़ने के बाद भी मा जियानपिंग ने अपने खाने की कीमतें नहीं बढ़ाईं. इस बात की भी लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं.

कई ऑफर मिले, लेकिन नहीं बदला फैसला
वायरल होने के बाद कई लोगों ने मा जियानपिंग को बिजनेस और लाइव-स्ट्रीमिंग के ऑफर दिए. लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि उन्हें इंटरनेट स्टार नहीं बनना है. उनका कहना है कि वह अपने रेस्टोरेंट पर ही ध्यान देना चाहते हैं. वह रोज सुबह 9 बजे से लेकर आधी रात के बाद तक काम करते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
मा जियानपिंग की तस्वीरें वायरल होने के बाद इंटरनेट पर ढेरों मीम्स बनने लगे. किसी ने उन्हें सूट पहनाकर एलन मस्क जैसा दिखाया, तो किसी ने उनकी तस्वीरें एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग और एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ जोड़ दीं.

कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि उनके रेस्टोरेंट का नाम 'स्पेसएक्स बारबेक्यू' रख देना चाहिए. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि एलन मस्क और मा जियानपिंग शायद बिछड़े हुए भाई हैं. हालांकि, खुद एलन मस्क ने अभी तक इस नए हमशक्ल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement