ब्राजील के रहने वाले पाउलो गेब्रियल डा सिल्वा बेरोस और केट्यूसिया लाई होशिनो बेरोस ने आठ साल के रिलेशनिशप के बाद 17 नवंबर को शादी कर ली है. इसके साथ ही इन दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े के तौर पर दर्ज हो गया है.
दरअसल, 31 साल के पाउलो और 28 साल की गेब्रियल कद में काफी छोटे हैं. जहां पाउलो केवल 35.54 इंच लंबे हैं तो वहीं गेब्रियल 35.88 इंच लंबी हैं.
अगर इन दोनों की हाइट को मिला दिया जाए तो ये दोनों 71.42 इंच होती है. जो कि इससे पहले के रिकॉर्डधारी कपल से छोटी है. इसलिए अब ये दोनों दुनिया के सबसे छोटे कपल बन चुके हैं.
बता दें कि पाउलो लंबे समय से अपने कद के कारण गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते थे, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अब पूरी हो पाई है. शादी के बाद अब इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.