scorecardresearch
 

द्रविड़ जैसा दूसरा क्रिकेटर नहीं हो सकता: सचिन

राहुल द्रविड़ संभवत: शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को इस महान बल्लेबाज को सलाम करते हुए कहा कि उन जैसा कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं हो सकता.

Advertisement
X

संभवत: शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और ने गुरुवार को इस महान बल्लेबाज को सलाम करते हुए कहा कि उन जैसा कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं हो सकता. तेंदुलकर ने कहा, '‘केवल और केवल एक ही राहुल द्रविड़ हो सकता है. कोई दूसरा नहीं हो सकता. मुझे ड्रेसिंग रूम और क्रीज पर राहुल की कमी खलेगी.'

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज ने शुक्रवार को बेंगलूर में प्रेस कान्फ्रेंस बुलायी है जिससे कयास लगाये जा रहे है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं. तेंदुलकर और ने मिलकर भारत को कई जीत दिलायी.

द्रविड़ के साथ इन साझेदारियों के बारे में ने कहा, '‘मैंने उनके साथ बेहतरीन क्षण बिताये. अपनी कई शतकीय भागीदारियों के लिये हमने क्रीज पर घंटों बिताये. जिसने 164 मैच खेले हो और 13 हजार से अधिक रन बनाये हो, उसके लिये सम्मान का कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हो सकता'

Advertisement
Advertisement