scorecardresearch
 

मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया: खुर्शीद

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस को दिशाहीन बताने वाले बयान पर सफाई देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है‍ कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.

Advertisement
X

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस को दिशाहीन बताने वाले बयान पर सफाई देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है‍ कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.

उन्‍होंने कहा कि उनसे देश के हालात पर अक्‍सर सवाल पूछे जाते हैं लेकिन उनके जवाब में मैंने जो कुछ कहा उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्‍होंने मीडिया से अपील की कि मैंने भविष्‍य की चुनौतियों को लेकर जो कुछ भी कहा उसका कृपया कुछ भी नकारात्‍मक मतलब ना निकालें.

खुर्शीद ने कहा, पार्टी से ही सरकार चलती है इसलिए पार्टी को आगे की चुनौतियों के लिए तैयार होना होगा. इसपर अगर मैं कुछ कहता हूं और मीडिया में उसका गलत मतलब निकाला जाता है तो फिर मैं मीडिया से पहले पार्टी में अपनी बात रखूंगा. उन्‍होंने कहा कि नाकामियों के बावजूद पार्टी मजबूत है.

मनमोहन को सबसे बेहतर प्रधानमंत्री बताते हुए खुर्शीद ने कहा कि उन्‍होंने कभी भी कांग्रेस को दिशाहीन नहीं बताया.

गौरतलब है कि खुर्शीद ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस दिशाहीन हो गई है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस में विचारधारा की कमी है और उसे नई विचारधारा की जरूरत है. खुर्शीद ने कहा कि उन्‍हें केवल राहुल गांधी से ही उम्‍मीद है क्‍योंकि वो पार्टी में दूसरे नंबर हैं. साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी से उन्‍हें बड़े फैसले लिए जाने का इंतजार है. खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी जिम्‍मेदारी नहीं ले रहे. उन्‍होंने कहा कि पार्टी वेटिंग टाइम से गुजर रही है. उन्‍होंने यह भी कहा था कि UPA-1 और UPA-2 में काफी अंतर है और मौजूदा कार्यकाल से UPA-1 बेहतर था.

Advertisement
Advertisement