यूरो कप 2012 के अंतर्गत खेले गए एक मैच में चेक रिपब्लिक ने पोलैंड को 1:0 से शिकस्त दे दी. इसी के साथ चेक रिपब्लिक की टीम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है. क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए पोलैंड के लिए यह मैच जीतना जरूरी था लेकिन पोलैंड के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके.
चेक रिपब्लिक की ओर से पी. जिरासेक ने 72वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी. इससे पहले हाफ टाइम तक पोलैंड और चेक रिपब्लिक की टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी.