scorecardresearch
 

भारत के 1 लाख यहां बन जाएंगे 1 करोड़! भारतीय कम बजट में करें इस सुंदर मुस्लिम देश की सैर

अगर आप कम बजट में लग्जरी विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आपके लिए सेंट्रल एशियन में स्थित डबल लैंड लॉक देश बेस्ट है. यहां 1 भारतीय रुपया लगभग 125 सोम के बराबर है, जिससे 1 लाख रुपये लेकर जाने पर आप वहां करोड़पति बन जाते हैं. ऐतिहासिक वास्तुकला, शाही मेहमाननवाजी और सस्ते खर्च का मजे लेने के लिए यह देश बेहतरीन है, आइए आपको इस देश के बारे में बताते हैं.

Advertisement
X
इस देश में भारतीय करेंसी कई गुना ज्यादा है. (PHOTO:ITG)
इस देश में भारतीय करेंसी कई गुना ज्यादा है. (PHOTO:ITG)

अगर आप विदेश घूमने का सपना देखते हैं, लेकिन बजट देखकर आपके पैर रुक जाते हैं तो अब यह मुश्किल नहीं रहा. भारत के लोग कम पैसों में अभी तक नेपाल और भूटान की ही सैर कर रहे थे, लेकिन एक ऐसा देश है, जहां भारत के लोग 1 लाख रुपये लेकर जाते हैं तो वह वहां की करेंसी में करोड़ के बराबर हो रहे हैं. वैसे दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपये की वैल्यू काफी अधिक है, लेकिन हम जिस देश की बात कर रहे हैं वहां पर भारत का 1 लाख करोड़ों के बराबर है. 

सबसे खास बात यह है कि यह देश बेहद खूबसूरत भी है और कम पैसों में ही आप यहां एक लग्जरी ट्रिप कर सकते हैं. यह सुंदर देश मध्य एशिया में स्थित है, जिसका नाम उज्बेकिस्तान है. जहां भारत का 1 रुपया लगभग 125 उज्बेकिस्तानी सोम (UZS) के बराबर पड़ता है. यही वजह है कि कम बजट में भी यहां शानदार फॉरेन ट्रिप का मजा लिया जा सकता है.

कम बजट में करें इस मुस्लिम देश की सैर

मध्य एशिया में स्थित मुस्लिम देश उज्बेकिस्तान अपनी ऐतिहासिक विरासत, खूबसूरत आर्किटेक्चर और संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां के शहर समरकंद, बुखारा और ताशकंद टूरिस्ट के बीच खास आकर्षण का केंद्र हैं. रेशम मार्ग का हिस्सा रहे ये शहर अपने प्राचीन मकबरों, मस्जिदों और रंग-बिरंगी बाजारों के लिए जाने जाते हैं. 

 यह एक डबल लैंड लॉक्ड कंट्री है, जिसका मतलब है कि इसकी कोई सीमा खुद भी समुद्र से नहीं लगती ,साथ ही साथ इसके पड़ोसी देशों की सीमा भी समुद्र से नहीं लगती. अफगानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से उज्बेकिस्तान अपना बॉर्डर शेयर करता है, यहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत होती है. अगर दिल्ली से ताशकंद फ्लाइट के एक तरफ के किराए की बात करें तो यह 20000 रुपये से शुरू होता है.

Advertisement
​ डबल लेंड लॉक कंट्री उज्बेकिस्तान (PHOTO: Adobe Images) ​

1 लाख वहां के 1 करोड़

अगर आप भारत से 1 लाख रुपये लेकर उज्बेकिस्तान जाते हैं, तो वहां की करेंसी में यह करीब 1.25 करोड़ सोम के आसपास बन सकता है. यही वजह है कि भारतीय यहां पर खुद को करोड़पति महसूस कर सकते हैं, इसलिए यहां पर आम सैर-सपाटा करने के साथ-साथ शॉपिंग भी आराम से कर पाएंगे. 

बजट ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट प्लेस

उज्बेकिस्तान उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो कम खर्च में लग्जरी ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं. यहां होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना-पीना और घूमने-फिरने का खर्च यूरोप और अमेरिका के मुकाबले काफी कम है. कई जगहों पर आप 8 से 10 हजार रुपये में कंफर्टेबल होटल और अच्छे खाने के साथ शानदार लुफ्त उठा सकते हैं.

समरकंद (PHOTO: Adobe Images)

उज्बेकिस्तान की खासियत क्या है?

उज्बेकिस्तान की खासियत सिर्फ सस्ता होना नहीं है, बल्कि यहां का कल्चर भी बहुत दिलचस्प है. यहां के लोकल लोग मेहमाननवाज होते हैं और टूरिस्ट का खुले दिल से स्वागत करते हैं. उज्बेकिस्तान का पारंपरिक खाना जैसे प्लोव, समसा और कबाब स्वाद में लाजवाब होते हैं, जिनका मजा लेने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं. 

भारत से उज्बेकिस्तान के लिए फ्लाइट कनेक्टिविटी भी बेहतर हो रही है, जिससे वहां पहुंचना आसान हो गया है. वीजा प्रोसेस भी कई यात्रियों के लिए पहले से ज्यादा सरल हो चुकी है.  तो अगली बार जब आप विदेश घूमने की प्लानिंग करें, तो इस खूबसूरत देश को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां आपको कम खर्च, शानदार अनुभव के साथ करोड़पति जैसा एहसास भी मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement