घोड़ाखाल मंदिर, नैनीताल के पास स्थित है, ये न्याय के देवता गोल्ज्यू को समर्पित है. यहां भक्त अपनी अर्ज़ी लिखकर न्याय मांगते हैं और मुराद पूरी होने पर घंटियां चढ़ाते हैं. “विवाह” फिल्म की शूटिंग की वजह से ये मंदिर आस्था के साथ-साथ लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट भी बन गया है.