भारत (India) दक्षिण एशिया में स्थित एक विशाल और विविधतापूर्ण देश है. यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश और जनसंख्या के आधार पर पहला स्थान रखने वाला राष्ट्र है. भारत अपनी प्राचीन संस्कृति, समृद्ध इतिहास, विविध परंपराओं और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है.
भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर है. इसकी सीमाएं उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान, पश्चिम में पाकिस्तान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार से मिलती हैं. दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है, जो इसे एक महत्वपूर्ण समुद्री राष्ट्र बनाता है.भारत की राजधानी नई दिल्ली है.
भारत का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है. यहां सिंधु घाटी सभ्यता (3300-1300 ईसा पूर्व) से लेकर मौर्य, गुप्त, मुगल और ब्रिटिश शासन तक कई महत्वपूर्ण राजवंशों का उदय और पतन हुआ. 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की और 26 जनवरी 1950 को एक गणतांत्रिक राष्ट्र बना.
भारत की संस्कृति अपनी विविधता और समृद्धता के लिए जानी जाती है. यहां अनेक धर्मों, भाषाओं और जातियों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं. भारत में संस्कृत, हिंदी, तमिल, बंगाली, मराठी, उर्दू और अन्य 20 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. भारत में दीपावली, होली, ईद, क्रिसमस, पोंगल, ओणम जैसे प्रमुख त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं.
भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं यहां कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र और प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. भारत आईटी और सॉफ्टवेयर उद्योग में भी आगे पढ़ रहा है. यहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कृषि अर्थव्यवस्था है. मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है.
भारत ने विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 और मंगलयान का प्रक्षेपण किया. भारत फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है.
भारत में ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल बहुत प्रसिद्ध हैं, जिसमें ताजमहल, जयपुर के किले, कश्मीर और केरल के प्राकृतिक सौंदर्य स्थल और अजंता और एलोरा की गुफाएं शामिल हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर प्रस्तावित टैरिफ फिलहाल रोक दिया है. शुरुआत में इस कदम के तहत 500 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की चर्चा थी, जिसे बाद में घटाकर 100 प्रतिशत किया गया. अब 17 अक्टूबर के आदेश से इसे निलंबित कर दिया गया है. जानकारों के मुताबिक, भारत के साथ व्यापार वार्ता, चीन से जुड़े हित और अमेरिका की ऊर्जा जरूरतें इस फैसले की वजह हो सकती हैं.
रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिका के 100% टैरिफ का खतरा फिलहाल टल गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लागू होने से ठीक एक दिन पहले रोकने का फैसला किया, जिसने भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत दी है. अगर यह शुल्क लागू होता, तो अमेरिकी बाजार में भारतीय कंपनियों और निर्यातकों के लिए अपना सामान बेचना काफी मुश्किल हो जाता.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे की जानकारी सबसे पहले यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के दने पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है. एमईए ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 अक्टूबर को मुंबई में रुबियो के मुलाकात करेंगे.
एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए अभी सरकारी मंजूरी नहीं मिली है. सरकार चाहती है कि कंपनी सुरक्षा से जुड़ी शर्तें पूरी करे और भारत में बेस स्टेशन बनाए. केंद्र ने साफ किया है कि भारतीय कानूनों का पालन किए बिना देश में कारोबार की इजाजत नहीं मिलेगी.
भाई दूज 2026 का त्योहार 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा. पूजा विधि में सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें और पूजा की थाली तैयार करें. शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाकर रोली या कुमकुम से तिलक लगाएं, अक्षत अर्पित करें और आरती उतारें. इसके बाद मिठाई खिलाकर भाई की सुख-समृद्धि की कामना करें. वीडियो में जानिए भाई दूज की सही तारीख, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और यमराज-यमुना से जुड़ी धार्मिक मान्यता.
शारदीय नवरात्र 2026 में अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन है. पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को दोनों तिथियों का कन्या पूजन एकसाथ किया जाएगा. वीडियो में जानिए अष्टमी-नवमी की सही तारीख, कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि. भोजन के बाद दक्षिणा या उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है.
सऊदी अरब में हमलों के बीच भारतीय राजदूत ने भारतीय समुदाय के लिए जरूरी मैसेज जारी किया है. उन्होंने बताया कि रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई, जिसके परिवार के संपर्क में अधिकारी लगातार बने हुए हैं.
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले 10 दिनों में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर संभावित प्रतिबंधों को लेकर फैसला ले सकते हैं. संबंधित अमेरिकी कानून के तहत 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का विकल्प है, जिसका असर भारत पर भी पड़ सकता है. हालांकि, गोर ने कहा कि ये उपाय किसी एक देश को निशाना नहीं बनाते. उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द प्रगति की उम्मीद भी जताई.
IMF On Indian Economy: बीते दिनों आईएमएफ ने भारतीय इकोनॉमी की तेज रफ्तार पर भरोसा जताते हुए India GDP Growth के अनुमान में इजाफा किया था. अब भारतीय अर्थव्यवस्था की एक बार फिर से तारीफ की है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 24 रन से हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताई. उन्होंने माना कि टीम सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सकी और अपनी रणनीति लागू करने में चूक गई. वेस्टइंडीज ने शाई होप के नाबाद शतक की बदौलत 247 रन बनाए. सीरीज अब 2-2 से बराबर है और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा.
क्या एक रुपये का सिक्का बनाने में उसकी कीमत से ज्यादा खर्च होता है? 2018 में आरटीआई के जरिए सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, एक रुपये के सिक्के की ढलाई पर 1.11 रुपये खर्च होते थे. वीडियो में जानिए दो, पांच और दस रुपये के सिक्के बनाने की लागत कितनी थी.
संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह रोकने, बेटियों की शिक्षा में सुधार करने और महिलाओं को मजबूत बनाने की दिशा में भारत द्वारा उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की है.
सऊदी अरब में हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है.
कंटेनर हाउस के नाम से पहचाने जाने वाले इन घरों को कम समय में तैयार किया जा सकता है. इनमें जरूरत के हिसाब से कमरे, रसोई और बाथरूम जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं.
Crude Oil Price में एक बार फिर उबाल आ सकता है और ये भारत के लिए परेशानी बात होगी. एसबीआई रिसर्च की इकोरैप रिपोर्ट में ये बड़ी चेतावनी दी गई है.
IMF On India GDP Growth: चीन हो, अमेरिका हो या फिर रूस और ब्रिटेन, भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार के आगे कोई टिकने वाला नहीं है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर इंडियन इकोनॉमी की तेज रफ्तार पर अपनी मोहर लगाई है.
बांग्लादेश ने चीन से 335.78 मिलियन डॉलर का कर्ज लेने का समझौता किया है. इस पैसे से मोंगला पोर्ट का विस्तार होगा, लेकिन भारत के करीब चीन की बढ़ती मौजूदगी ने इस डील को अहम बना दिया है.
अमेरिका में हुए एक सर्वे के मुताबिक, युवाओं की ड्रीम जॉब की पसंद में बदलाव दिख रहा है. 2026 में 19% युवाओं ने हेल्थकेयर करियर को पसंद किया, जबकि 18.8% ने इन्फ्लुएंसर बनने में रुचि दिखाई. हालांकि, दोनों के बीच अंतर बेहद कम है. वीडियो में जानें भारत को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट्स.
Global Economy Crisis Warning: वेस्ट एशिया में संघर्ष से न सिर्फ कुछ देश, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्सवस्था पर संकट बढ़ रहा है. एनर्जी प्राइस हाइक के चलते ग्लोबल इकोनॉमी की रफ्तार धीमी पड़ने की चेतावनी दी गई है.
एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक को मंजूरी मिलने में हो रही देरी को लेकर मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है। मस्क ने लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अंबानी पर भारत में एकाधिकार बनाए रखने और स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा का मौका नहीं देने का आरोप लगाया।
2 अगस्त 2027 को दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसकी अधिकतम अवधि 6 मिनट 23 सेकंड तक हो सकती है. इस दौरान दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा. भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं, बल्कि आंशिक ग्रहण देखने की संभावना है. अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2028 को होगा. ग्रहण देखते समय आंखों की सुरक्षा के लिए विशेष सौर चश्मे का इस्तेमाल जरूरी है.