scorecardresearch
 

Nepal Famous Food: जब भी जाएं नेपाल घूमने तो जरूर खाएं ये 10 फूड्स, कभी नहीं भूल पाएंगे इनका स्वाद

Nepal Famous Food: नेपाल सिर्फ अपनी खूबसूरत वादियों और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लजीज पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है. अगर आप नेपाल घूमने जा रहे हैं तो यहां के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखना बिल्कुल न भूलें.

Advertisement
X
नेपाल घूमने जा रहे हैं तो बिल्कुल मिस न करें ये 10 पारंपरिक व्यंजन (Photo-ITG)
नेपाल घूमने जा रहे हैं तो बिल्कुल मिस न करें ये 10 पारंपरिक व्यंजन (Photo-ITG)

Nepal Famous Food: किसी भी जगह को सही मायनों में समझना हो तो वहां के स्थानीय और पारंपरिक खाने का स्वाद जरूर चखना चाहिए. हिमालय की गोद में बसा नेपाल अपनी खूबसूरत वादियों, प्राचीन मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. लेकिन नेपाल की पहचान सिर्फ इसकी प्राकृतिक सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां का पारंपरिक खान-पान भी लोगों को खूब पसंद आता है.

नेपाली व्यंजनों में तिब्बती, भारतीय और स्थानीय स्वादों का अनोखा मेल देखने को मिलता है. अगर आप नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें.

दाल-भात
नेपाल का राष्ट्रीय भोजन दाल भात सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है. इसमें चावल के साथ दाल, सब्जी, अचार और कई बार मांस या मछली भी परोसी जाती है. यह पौष्टिक और पेट भरने वाला भोजन है, जिसे स्थानीय लोग और ट्रेकर्स काफी पसंद करते हैं.

मोमो
नेपाल जाएं और मोमो न खाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह नेपाल का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड है. मोमो में सब्जियां, पनीर या मीट की स्टफिंग की जाती है. इसे स्टीम, फ्राई या सूप के साथ परोसा जाता है. मसालेदार चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Advertisement

थुकपा
थुकपा एक गर्मागर्म नूडल सूप है जो तिब्बती व्यंजन से प्रभावित है. इसमें नूडल्स, सब्जियां, मांस और कई तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं. ठंड के मौसम में इसे खाना काफी पसंद किया जाता है.

सेल रोटी
सेल रोटी नेपाल की पारंपरिक मिठाई है जो दिखने में डोनट जैसी लगती है. इसे चावल के आटे, चीनी और मसालों से बनाया जाता है. त्योहारों और खास मौकों पर यह खास तौर पर बनाई जाती है.

चतामरी
चतामरी को अक्सर 'नेपाली पिज्जा' भी कहा जाता है. यह चावल के आटे से तैयार की जाने वाली पतली रोटी होती है, जिसके ऊपर अंडा, सब्जियां, मसाले या मीट डाला जाता है.

योमारी
मीठा पसंद करने वालों के लिए योमारी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह चावल के आटे से बनाई जाने वाली पारंपरिक मिठाई है, जिसके अंदर गुड़, तिल या नारियल भरा जाता है. यह खास तौर पर त्योहारों के दौरान बनाई जाती है.

छोइला
अगर आप नॉनवेज पसंद करते हैं तो छोइला जरूर ट्राई करें. यह मसालेदार ग्रिल्ड मीट डिश है, जिसे सरसों के तेल, लहसुन, अदरक और मसालों के साथ तैयार किया जाता है.

गुन्द्रुक (Gundruk)
गुन्द्रुक नेपाल का पारंपरिक फर्मेंटेड फूड है. इसे सरसों, मूली या फूलगोभी की पत्तियों को सुखाकर और फर्मेंट करके बनाया जाता है. इसे सूप, अचार या साइड डिश के रूप में खाया जाता है.

Advertisement

ढिडो (Dhido)
ढिडो नेपाल के पहाड़ी इलाकों में काफी फेमस है. इसे मक्का, कुट्टू या बाजरे के आटे से तैयार किया जाता है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है.

जुजू धाउ (Juju Dhau)
जुजू धाउ को 'दही का राजा' कहा जाता है. यह नेपाल के भक्तपुर क्षेत्र का बेहद फेमस और टेस्टी दही है. इसका स्वाद बेहद क्रीमी और रिच होता है, इसलिए इसे डेजर्ट के रूप में भी खाया जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement