scorecardresearch
 

10 Durga Maa Temples in India: ये हैं भारत के 10 सबसे बड़े दुर्गा मंदिर, इस नवरात्र परिवार के साथ करें माता के दर्शन

नवरात्र के दिनों में लोग सबसे ज्यादा मां दुर्गा मंदिर के दर्शन करने जाते हैं, अगर आप भी शारदीय नवरात्र में अगर माता दुर्गा के दर्शन करना चाहते हैं. तो भारत के इन मशहूर दुर्गा मंदिर को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. नवरात्र के 9 दिनों तक यहां पर एक खास महौल देखने को मिलता है, जो आपको एक अलग ही सुकून देगा.

Advertisement
X
भारत में कई दुर्गा मां के मंदिर हैं. (PHOTO:AI)
भारत में कई दुर्गा मां के मंदिर हैं. (PHOTO:AI)

Durga Maa Temple in India: शारदीय नवरात्रि का आगाज 11 अक्टूबर से होने जा रहा है, इन 9 दिनों में माता के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है.इसी बीच अगर आप माता दुर्गा के दर्शन करने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत के इन 10 प्रसिद्ध मंदिरों में जा सकते हैं. वैष्णो देवी मंदिर से लेकर मैहर वाली शारदा माता मंदिर तक भारत के मशहूर मंदिरों में शामिल हैं. जहां भक्त दूर-दूर से बड़ी संख्या में नवरात्र के पावन मौके पर देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं. 

इन मंदिरों की खास मान्यताएं, ऐतिहासिक कहानियां और अनोखी परंपराएं इन्हें बेहद खास बनाती हैं. आइए जानते हैं देश के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के बारे में, जहां जीवन में एक बार दर्शन करने जरूर जाना चाहिए.

वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित वैष्णो देवी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है. यहां माता के दर्शन के लिए भक्त लगभग 12 किलोमीटर की चढ़ाई करके भवन तक पहुंचते हैं. पवित्र गुफा में तीन प्राकृतिक पिंडियां हैं, जिन्हें महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का प्रतीक माना जाता है.

कामाख्या मंदिर, असम

गुवाहाटी की नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में गिना जाता है. यह मंदिर स्त्री शक्ति और प्रजनन क्षमता से जुड़ी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. यहां हर साल अंबुबाची मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. नवरात्रि के दौरान भी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होती है.

Advertisement

दक्षिणेश्वर काली मंदिर, पश्चिम बंगाल

कोलकाता के पास हुगली नदी के किनारे स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर मां भवतारिणी को समर्पित है. इस मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी में रानी रासमणि ने करवाया था. यह स्थान रामकृष्ण परमहंस से भी जुड़ा हुआ है. मंदिर की नौ शिखरों वाली वास्तुकला और शांत वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं.

अंबाजी मंदिर, गुजरात

गुजरात में राजस्थान की सीमा के पास स्थित अंबाजी मंदिर एक प्रमुख शक्तिपीठ है. मान्यता है कि यहां माता सती के हृदय का हिस्सा गिरा था. मंदिर में देवी की प्रतिमा के बजाय पवित्र श्री यंत्र की पूजा की जाती है. भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर यहां विशेष मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

मैहर वाली शारदा माता, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मैहर में स्थित मां शारदा का मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है. त्रिकूट पहाड़ी पर बने इस मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु सीढ़ियों का रास्ता चुन सकते हैं. यहां मां शारदा की पूजा ज्ञान और शक्ति की देवी के रूप में की जाती है. नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.

बगलामुखी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मां बगलामुखी मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. मां बगलामुखी को दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है. यहां विशेष पूजा और हवन कराने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्रों में शामिल है.

Advertisement

भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थित यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों और देवी के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है. यहां भगवान मल्लिकार्जुन के साथ मां भ्रमराम्बा की पूजा होती है. शिव और शक्ति को समर्पित यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है.

बनशंकरी मंदिर, कर्नाटक

कर्नाटक के बादामी क्षेत्र में स्थित बनशंकरी मंदिर मां शाकंभरी को समर्पित है. मान्यता है कि देवी अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. यहां राहुकाल के दौरान विशेष पूजा की परंपरा भी प्रसिद्ध है. मंदिर में लगने वाला बनशंकरी जात्रा मेला बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.

नैना देवी मंदिर, उत्तराखंड

नैनीताल में नैनी झील के किनारे स्थित मां नैना देवी मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है. मान्यता है कि यहां माता सती के नेत्र गिरे थे. मंदिर के गर्भगृह में मां नैना देवी के साथ मां काली और भगवान गणेश की भी पूजा होती है. पहाड़ों और झील के पास स्थित यह मंदिर आस्था के साथ प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव भी कराता है.

दुर्गा कुंड मंदिर, वाराणसी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित दुर्गा कुंड मंदिर मां दुर्गा को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है. लाल रंग की बनावट और मंदिर के पास मौजूद कुंड इसकी खास पहचान हैं. नवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजा होती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं. काशी आने वाले भक्तों के लिए यह मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement