scorecardresearch
 

इटली के इस गांव में सेल्फी के लिए टूरिस्टों का 'आतंक', सरकार ने लगा दी पाबंदी

सोशल मीडिया पर रील और सेल्फी का क्रेज इटली के एक बेहद शांत और खूबसूरत गांव के लिए जी का जंजाल बन गया है. पहाड़ों के बीच बसे इस छोटे से गांव में पर्यटकों की इतनी भारी भीड़ उमड़ रही है कि वहां रहने वाले लोगों का सुकून छिन गया है.

Advertisement
X
सेल्फी ने छीना गांव का चैन (Photo: Pexels)
सेल्फी ने छीना गांव का चैन (Photo: Pexels)

आजकल सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करने का ऐसा जुनून सवार है कि लोग एक परफेक्ट तस्वीर के लिए दुनिया के किसी भी कोने में पहुंच जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी एक सेल्फी किसी की जिंदगी मुहाल कर सकती है? इटली का एक छोटा सा और बेहद प्यारा गांव सांता मैडालेना आजकल इसी समस्या से जूझ रहा है. पहाड़ों की गोद में बसे इस गांव की खूबसूरती ही अब यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है.

इस गांव में रहने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन बाहर से आने वालों का तांता लगा रहता है. हद तो तब हो गई जब लोग एक अच्छी फोटो खींचने के चक्कर में गांव वालों के घर के अंदर तक घुसने लगे. कोई किसी के किचन में पहुंच जा रहा है, तो कोई बेडरूम में. लोग खेतों में घुसकर घास खराब कर रहे हैं और हर तरफ कूड़ा फैला रहे हैं. गांव वालों का कहना है कि अब उन्हें अपने ही घर में शांति से रहने में डर लगने लगा है.

यह भी पढ़ें: विदेशी टूरिस्ट ने खाया भारतीय ट्रेन का खाना, फिर जो कहा वो सबको हैरान कर देगा!

रास्तों पर जाम और भारी भीड़

जब से इस गांव की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, तब से यहां रील बनाने वालों की बाढ़ आ गई है. गांव की सड़कें बहुत पतली हैं, जहां बड़ी-बड़ी बसें आकर फंस जाती हैं और घंटों जाम लगा रहता है. आने वाले लोग बस आते हैं, एक सेल्फी लेते हैं, उसे इंटरनेट पर डालते हैं और निकल जाते हैं. इससे गांव वालों को कोई फायदा नहीं हो रहा, बल्कि उनकी परेशानी और बढ़ गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक, पहाड़ों में खुद को तरोताजा करने के 4 मंत्र

अब गांव में लगेगी पाबंदी

गांव वालों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए अब वहां की सरकार सख्त हो गई है. अब गांव के रास्तों पर कैमरे और गेट लगाए जा रहे हैं ताकि हर कोई अपनी मर्जी से अंदर न घुस सके. लाखों रुपये खर्च करके नया इंतजाम किया जा रहा है जिससे भीड़ को रोका जा सके. गांव वालों का मानना है कि आप घूमने आइए, हमें दिक्कत नहीं है, लेकिन हमारे घर और हमारी शांति का भी ख्याल रखिए.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement