scorecardresearch
 

गर्मियों से पहले एक बार देखनी है बर्फ, मार्च के लिए ये हैं 5 बेहतरीन डेस्टिनेशंस

गर्मी की शुरुआत होने वाली है, लेकिन अगर आप अभी भी बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो हिमालय की पहाड़ियां आपका इंतजार कर रही हैं. भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां मार्च के महीने में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है और रास्तों से लेकर पहाड़ों तक बर्फ जमी रहती है.

Advertisement
X
गर्मी आने से पहले बर्फ देखने का आखिरी मौका, इन जगहों पर बना सकते हैं प्लान (Photo: Pexels)
गर्मी आने से पहले बर्फ देखने का आखिरी मौका, इन जगहों पर बना सकते हैं प्लान (Photo: Pexels)

मार्च का महीना अब आने ही वाला है और धीरे-धीरे ही सही, गर्मी ने भी अपनी मौजूदगी का एहसास कराना शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो गर्मी शुरू होने से पहले एक बार फिर बर्फ देखना चाहते हैं, तो अभी भी आपके पास मौका है. भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां मार्च के महीने में भी बर्फबारी होती है और पहाड़ों पर ठंड का असर अब भी पूरी तरह बरकरार है.

हिमालय की ऊंची चोटियों पर सर्दी का मौसम अभी भी पूरी तरह कायम है. यहां के गांवों की छतों से लेकर रास्तों तक, हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आती है. हालांकि मार्च के आखिर तक ताजा बर्फ गिरना थोड़ी कम जरूर हो जाती है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में जमी हुई बर्फ का मजा आप अब भी ले सकते हैं. चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां मार्च में भी दिखेगी बर्फ.

1. गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

अगर आपको बर्फ देखनी ही है, तो गुलमर्ग सबसे भरोसेमंद जगह है. जम्मू-कश्मीर के बारामूला में करीब 2,650 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह शहर मार्च में भी बर्फ से ढका रहता है. यहां की सबसे खास बात है 'गोंडोला राइड' (केबल कार), जो आपको करीब 3,980 मीटर की ऊंचाई पर ले जाती है. इतनी ऊंचाई पर तो आपको मार्च क्या, अप्रैल तक बर्फ की मोटी परत मिल जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इस होटल में होगी रश्मिका और विजय की शादी,जानें क्यों है यह इतना खास

2. स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की स्पीति घाटी भारत की सबसे ऊंची और ठंडी जगहों में से एक है. मार्च में भी यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है और रात में पारा शून्य से काफी नीचे चला जाता है. काजा और किब्बर जैसे गांव इस समय भी पूरी तरह बर्फ में लिपटे रहते हैं. अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बात का ध्यान रखिएगा कि भारी बर्फ की वजह से मनाली वाला रास्ता बंद रहता है, इसलिए आपको शिमला के रास्ते से ही यहां पहुंचना होगा.

3. मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली का नाम आते ही मन में बर्फ की तस्वीर बन जाती है. मार्च के आखिर तक मनाली शहर में तो बर्फ पिघलने लगती है, लेकिन शहर से थोड़ी दूर 'सोलांग वैली' में आपको अब भी खूब बर्फ मिल जाएगी. यहां आप स्कीइंग और स्नो ट्यूबिंग जैसे मजेदार खेलों का लुत्फ उठा सकते हैं. मार्च की शुरुआत में यहां जाने का सबसे सही मौका है.

4. औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड का औली अपने शानदार स्की रिसॉर्ट के लिए जाना जाता है. यहां दिसंबर से शुरू हुई बर्फबारी का असर मार्च तक बना रहता है. यहां की ढलानें स्कीइंग के शौकीनों के लिए एकदम बेस्ट हैं. भले ही मार्च के बीच में ताजा बर्फबारी कम हो जाए, लेकिन पहले से जमी हुई बर्फ इतनी होती है कि आपका ट्रिप शानदार रहेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जापानी युवक का भारत से ऐसा प्यार, बाइक से 12 बार लगाया पूरे देश का चक्कर

5. नाथू ला, सिक्किम

अगर आप सिक्किम की तरफ जाना चाहते हैं, तो नाथू ला दर्रा मार्च में भी बर्फ से ढका रहता है. समुद्र तल से 14,140 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह किसी दूसरी ही दुनिया जैसी लगती है. यहां जाने के लिए आपको परमिट लेना पड़ता है, लेकिन बर्फ से ढकी सड़कें और पहाड़ों का नजारा आपकी पूरी यात्रा को यादगार बना देगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement