scorecardresearch
 

Hidden Tourist Places in India: गोवा-मनाली छोड़ें, भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर लें सुकून भरी छुट्टियों का मजा

Hidden Tourist Places in India: गोवा, जयपुर और मनाली से हटकर इस बार कुछ नया घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. तवांग के बर्फीले पहाड़ों से लेकर गोकर्ण के समुद्र तट और मांडू की ऐतिहासिक इमारतों तक, यहां आपको प्रकृति, इतिहास और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा.

Advertisement
X
भीड़ से दूर खूबसूरत ठिकाने (Photo- ITG)
भीड़ से दूर खूबसूरत ठिकाने (Photo- ITG)

Hidden Tourist Places in India: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और हर बार गोवा, जयपुर या मनाली जैसी जगहों पर जाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं. भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिनके बारे में कम लोग जानते हैं लेकिन यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक इमारतें और अनोखी संस्कृति आपका दिल जीत सकती हैं.

कहीं आपको बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलेंगे तो कहीं समुद्र की लहरें, प्राचीन सभ्यता के निशान और नदी के बीच बसा खूबसूरत द्वीप देखने का मौका मिलेगा. अगर आप अगली छुट्टियों में भीड़भाड़ से हटकर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो भारत की इन 5 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)
अगर आपको पहाड़ पसंद हैं और आप शिमला-मनाली जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों से हटकर कहीं घूमना चाहते हैं तो तवांग जा सकते हैं. अरुणाचल प्रदेश में स्थित यह खूबसूरत शहर बर्फ से ढके पहाड़ों, शांत झीलों और हरी-भरी घाटियों के लिए जाना जाता है. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं.

तवांग की सबसे खास जगहों में से एक है यहां का प्रसिद्ध बौद्ध मठ, जो अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक अहमियत के लिए जाना जाता है. यहां आकर आप पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने के साथ बौद्ध संस्कृति को भी करीब से समझ सकते हैं. हालांकि, यहां जाने से पहले मौसम, सड़क की स्थिति और जरूरी परमिट से जुड़ी जानकारी जरूर ले लें.

Advertisement

गोकर्ण (कर्नाटक)
समुद्र किनारे छुट्टियां बिताना पसंद है लेकिन गोवा की भीड़ से बचना चाहते हैं तो गोकर्ण आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. कर्नाटक में स्थित यह जगह अपने खूबसूरत समुद्र तटों, शांत माहौल और प्राकृतिक नजारों के लिए जानी जाती है. पहले गोकर्ण को मुख्य रूप से धार्मिक स्थल के तौर पर जाना जाता था, लेकिन अब यह उन पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय हो रहा है जो सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं.

यहां आप समुद्र किनारे समय बिता सकते हैं, खूबसूरत रास्तों पर ट्रेकिंग कर सकते हैं और स्थानीय कैफे में खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं. यहां का शांत वातावरण और समुद्र के शानदार नजारे इसे दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए इसे बेस्ट बनाते हैं.

धोलावीरा (गुजरात)
अगर आपको इतिहास और पुरानी सभ्यताओं के बारे में जानने में दिलचस्पी है तो गुजरात के कच्छ में स्थित धोलावीरा जरूर जा सकते हैं. यह सिंधु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है. यहां हजारों साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष देखने को मिलते हैं.

धोलावीरा की खासियत यहां की प्राचीन नगर व्यवस्था और पानी को जमा करने की शानदार तकनीक है. इन अवशेषों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय भी लोग पानी के प्रबंधन और शहर की योजना बनाने में कितने कुशल थे. अपनी यात्रा के दौरान आप कच्छ के सफेद रण और आसपास के प्राकृतिक स्थलों को भी घूमने की योजना बना सकते हैं. यहां जाने से पहले मौसम और आसपास की सुविधाओं की जानकारी जरूर जुटा लें.

Advertisement

माजुली (असम)
अगर आप प्रकृति के साथ स्थानीय संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं तो असम का माजुली एक अनोखा अनुभव दे सकता है. ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित यह नदी द्वीप अपनी वैष्णव परंपराओं, मठों और पारंपरिक कला के लिए मशहूर है. यहां आपको असम की संस्कृति और जीवनशैली को करीब से जानने का मौका मिलता है.

माजुली की खास पहचान यहां बनने वाले पारंपरिक मुखौटे और रंग-बिरंगे सांस्कृतिक उत्सव हैं. इसके अलावा, नदी के आसपास के खूबसूरत नजारे और स्थानीय लोगों का रहन-सहन भी पर्यटकों को आकर्षित करता है. अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां घूमने के साथ कुछ नया सीखने और समझने का मौका मिले, तो माजुली को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए फेरी की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए यात्रा से पहले उसकी उपलब्धता और समय जरूर जांच लें.

मांडू (मध्य प्रदेश)
इतिहास, वास्तुकला और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का मेल देखना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश का मांडू घूमने जा सकते हैं. यहां पुराने महल, मस्जिदें, बावड़ियां और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलती हैं. इन जगहों से जुड़े किस्से और कहानियां मांडू की यात्रा को खास बनाते हैं.

मॉनसून के दौरान मांडू के आसपास हरियाली बढ़ जाती है और यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है. ऐसे समय में फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों को यहां कई शानदार दृश्य देखने को मिल सकते हैं. यहां की ऐतिहासिक इमारतें और शांत वातावरण इसे दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट बनाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement