scorecardresearch
 

महंगी टिकट भी नहीं रोक पाई रामायण की रफ्तार! IMAX में धुआंधार कमाई, 10 दिन पहले शोज हुए हाउसफुल

फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रही है. इंडिया में महंगे टिकटों के बावजूद IMAX की टिकट काफी ज्यादा बिक रही हैं. कई सारे शोज तो अभी से हाउसफुल दिख रहे हैं.

Advertisement
X
रामायण की एडवांस बुकिंग में क्रेज (Photo: x/@WorldOfRamayana)
रामायण की एडवांस बुकिंग में क्रेज (Photo: x/@WorldOfRamayana)

रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. दशहरा के मौके पर इसकी एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई थी, और अब ये धीरे-धीरे अपनी तेजी पकड़ चुकी है. रिलीज से ठीक 10 दिन पहले कई जगहों पर फिल्म के शो हाउसफुल होने लगे हैं.

20 अक्टूबर को दशहरा के बाद फैंस को रामायण की टिकट खरीदने का मौका मिला. एडवांस बुकिंग खुलते ही काफी लोगों ने अपनी पसंदीदा टिकट खरीदी. लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा बवाल इनकी कीमतों पर हुआ. कई जगहों पर 500-600 रुपये की टिकट देखने मिली. हालांकि इसके बावजूद, रामायण अपना दम दिखा रही है.

5 दिनों में कितनी दमदार है रामायण?

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, रामायण ने पांच दिनों में अभी तक इंडिया में एडवांस बुकिंग से करीब 8.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के लगभग 2 लाख टिकट बिक चुके हैं. शुरुआत में एडवांस बुकिंग की कमाई में हिंदी वर्जन का दबदबा था. हालांकि पिछले दो दिनों में कन्नड़ और तेलुगु वर्जन की बुकिंग में भी तेजी आई है. अभी भी फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन की हिस्सेदारी करीब 87 फीसदी है.

Advertisement

कन्नड़ वर्जन करीब 100 स्क्रीन पर शुरू हो चुका है और जल्द ही 1 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है. कुछ सिनेमाघरों में सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 72 फीसदी तक पहुंच गई है. वहीं तेलुगु वर्जन अभी सिर्फ करीब 10-15 स्क्रीन पर चल रहा है और इसकी बुकिंग 1 लाख रुपये के आंकड़े को थोड़ा ही पार कर पाई है. ‘रामायण’ के दूसरे क्षेत्रीय भाषाओं वाले वर्जन की बुकिंग भी रिलीज डेट नजदीक आने के साथ शुरू होने की उम्मीद है.

रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक चार शो हाउसफुल हो चुके हैं. इनमें दो तेलुगु और दो हिंदी शो बताए जा रहे हैं. हालांकि थिएटरों में सीटों की स्थिति को देखते हुए हाउसफुल हो चुके शो की संख्या एक दर्जन से ज्यादा भी हो सकती है.

IMAX में सबसे ज्यादा डिमांड

फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान प्रीमियम फॉर्मेट्स का है. खासकर IMAX और 4DX में दर्शकों की दिलचस्पी काफी ज्यादा दिख रही है. मालूम हो कि इंडिया में रामायण के कुल शो में IMAX की हिस्सेदारी सिर्फ करीब 3.8 फीसदी है, लेकिन अब तक फिल्म की एडवांस कमाई में इसका योगदान करीब 25 फीसदी है.

रेगुलर स्क्रीनिंग में अब तक करीब 1.5 लाख टिकट बिके हैं. ये टिकट 4,100 से ज्यादा शो के हैं, यानी एक शो में औसतन करीब 35 टिकट बिके हैं. इसके मुकाबले IMAX के करीब 140 शो में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. यहां एक शो में औसतन करीब 170 टिकट बिके हैं. यानी IMAX में टिकट बिकने की रफ्तार रेगुलर शो के मुकाबले लगभग पांच गुना है.

Advertisement

सबसे खास बात ये है कि IMAX टिकट की औसत कीमत करीब 1,095 रुपये है, जबकि रेगुलर स्क्रीनिंग की औसत टिकट कीमत करीब 380 रुपये है. इसके बावजूद IMAX शो की डिमांड काफी ज्यादा है. इसके अलावा 4DX, ICE और Dolby Cinema जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में भी अलग-अलग भाषाओं में अब तक 12 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

रामायण तोड़ेगी बाहुबली का रिकॉर्ड?

फिल्म को 5 नवंबर के दिन रिलीज किया जाना है, जिसमें अभी काफी समय बाकी है. जैसे-जैसे रिलीज के दिन करीब आएंगे, टिकटों में बिक्री की उम्मीद और भी ज्यादा रहेगी. सवाल ये है कि क्या ये इंडिया की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग फिल्म बनेगी? क्योंकि अभी तो ये रिकॉर्ड राजामौली की बाहुबली 2 के पास है, जिसने अपनी एडवांस बुकिंग से मात्र हिंदी 6.5 लाख टिकट बेचे थे. 

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. वहीं DNEG वाले नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement