Ramayana Tax Free In West Bengal: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 'रामायण' को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच पश्चिम बंगाल में फिल्म को टैक्स-फ्री करने का ऐलान कर दिया गया है.
टैक्स-फ्री होगी 'रामायण'
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विजयादशमी के खास अवसर पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म को पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह को त्योहारों की खुशी डबल हो गई है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- फिल्म 'रामायण' को टैक्स-फ्री कर दिया गया है. 'द केरल स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स' इन सभी फिल्मों को भी टैक्स-फ्री किया गया है. यही नियम 'रामायण' पर भी लागू होगा. आने वाले दिनों में, हम श्री कृष्ण और अर्जुन के साथ-साथ महाभारत पर भी फिल्में देखेंगे.
किस दिन रिलीज होगी रामायण?
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस बड़े ऐलान ने 'रामायण' का इंतजार कर रहे फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है. इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है. अब हर किसी की निगाहें 5 नवंबर पर टिकी हैं, जब बड़े पर्दे पर इस साल की सबसे भव्य फिल्म 'रामायण' रिलीज होकर इतिहास रचेगी.
फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, मां सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण की भूमिका में यश नजर आएंगे. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देने वाले हैं. इनके अलावा भी कई बड़े सितारे फिल्म में नजर आने वाले हैं.