टमाटर (Tomato) हमारे रोजमर्रा के खाने का एक अहम हिस्सा है. यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. टमाटर को सब्जी भी कहा जाता है, लेकिन असल में यह एक फल है. टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में होता है. सब्जी, दाल, सूप, सलाद और चटनी, हर चीज में इसका स्वाद अलग ही मजा देता है. टमाटर की खटास खाने को और भी स्वादिष्ट बना देती है. इसके बिना कई व्यंजन अधूरे लगते हैं.
टमाटर में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट. इसमें मौजूद लाइकोपीन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जो दिल की सेहत और त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करता है.
टमाटर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. यह पाचन को सुधारता है और शरीर को ताजगी देता है. गर्मियों में टमाटर खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती. इसके अलावा यह त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है.
भारत में टमाटर की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. यह फसल जल्दी तैयार हो जाती है और किसानों के लिए अच्छी आमदनी का जरिया बनती है. सही मौसम, पानी और देखभाल से टमाटर की अच्छी पैदावार मिलती है.
टमाटर फायदेमंद जरूर है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए.
घर में कई बार हरे टमाटर आ जाते हैं और लोगों को समझ नहीं आता है कि इनका क्या किया जाए. मगर इन हरे टमाटरों के लाल होने का इंतजार करने की बजाय आप इनका महाराष्ट्रीयन स्टाइल में खट्ठा-तीखा ठेचा बना सकते हैं, आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.
रोज-रोज आलू, मटर और पनीर जैसी सब्जियां खाने भी मन नहीं करता है, ऐसे में कुछ नया और चटपटा खाने की क्रेविंग होती है. अगर आप भी कुछ हटकर खाना पसंद करते हैं तो आप घर पर राजस्थान की फेमस टमाटर-मिर्च का टिपोरे बना सकते है. रोटी और पराठे के साथ टमाटर-मिर्च का टिपोरा बहुत टेस्टी लगता है. आइए आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.
कम जगह में भी घर पर टमाटर उगाना चाहते हैं? तो बाल्टी में पौधे को उल्टा लटकाकर टमाटर उगाने की आसान अपसाइड डाउन गार्डनिंग ट्रिक अपना सकते हैं. खास बात ये है कि इसी बाल्टी के ऊपर धनिया जैसी हर्ब भी उगाई जा सकती है, यानी कम जगह में एक ही कंटेनर से डबल गार्डनिंग का फायदा लिया जा सकता है.
सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है. टमाटर 20 से बढ़कर 40 रुपये और प्याज करीब 30 से बढ़कर 80 रुपये किलो हो गया है. ASSOCHAM के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. एसपी शर्मा ने कहा कि मौजूदा महंगाई में सप्लाई-साइड के कारक ज्यादा जिम्मेदार हैं.
How To Use Tomato For Glowing Skin: रसोई में मौजूद लाल टमाटर आपकी स्किन को निखारने और फ्रेश बनाने में मदद कर सकता है. ये ना केवल स्किन को ग्लोइंग बनाता है, बल्कि पिंपल्स और टैनिंग कम करने में भी मदद करता है. जानिए चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल करने के तरीके.
How To Grow Tomatoes In Home: घर की बालकनी या छत पर गमले में आसानी से टमाटर उगाए जा सकते हैं. जानिए बीज बोने से लेकर सही मिट्टी, धूप, खाद और पौधे की देखभाल तक का आसान तरीका, जिससे घर पर ही हरे-भरे पौधे पर ताजे टमाटर तैयार कर सकें.
थाली में रखा यह साधारण सा टमाटर दिखने में भले ही वैसा ही रहे, लेकिन उसके पीछे का मौसम तेजी से बदल रहा है. फसल अचानक खराब हो सकती है, सप्लाई में कमी आ सकती है और टमाटर की कीमत और उपलब्धता पहले के मुकाबले ज्यादा अनिश्चित हो सकती है.
Easiest Vegetables To Grow In Pots: घर की क्यारी, गमले या ग्रो बैग में ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, लेकिन आज तक गार्डनिंग नहीं की है? तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत में कई ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें सही मौसम, थोड़ी धूप, अच्छी मिट्टी और पानी देने की अच्छी आदत के साथ आसानी से उगाया जा सकता है. आज हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में उगाना सबसे आसान है.
अगस्त-सितंबर का महीना घर पर सब्जियां उगाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस समय अपनी क्यारी, गमले या ग्रो बैग में ब्रोकली, शिमला मिर्च, टमाटर, चाइनीज कैबेज और बैंगन जैसी सब्जियां आसानी से उगा सकते हैं. जानें इन सब्जियों की पौध कब तैयार करें, इन्हें कब लगाएं और कैसे पाएं घर पर ताजी और भरपूर सब्जियों की पैदावार.
टमाटर पर महंगाई का रंग चढा, बिगाड़ा पूरा बजट tomato price hike अहा टमाटर बड़े मजेदार, जिस सब्जी में डल जाए वो इतराने लगता है..लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में रसोई का खर्च अचानक बढ़ गया है? इसकी सबसे बड़ी वजह बना है टमाटर, जिसकी कीमतों में एक साल में 57% तक की बढ़ोतरी हुई है।
मई महीने में थाली की लागत वाली खबर आई है. टमाटर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी के कारण थाली और खाना पकाने की लागत बढ़ गई है. नॉनवेज और वेज दोनों तरह की थाली की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.
बढ़ते दामों के बीच टमाटर को अभी से लंबे समय तक सुरक्षित रखना जरूरी है और इसके लिए आप टमाटर पाउडर और ग्रैवी बनाकर स्टोर कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से टमाटर सुखाकर उसका पाउडर बना सकते हैं और बचे हुए बीजों से टेस्टी ग्रेवी तैयार कर सकते हैं, जो महीनों तक खराब नहीं होगी.
Tomato Juice for Skin: चमकती और बेदाग त्वचा के लिए टमाटर एक वरदान है, इसमें मौजूद लाइकोपीन और विटामिन स्किन से टैनिंग हटाकर नेचुरल ग्लो लाते हैं. आए जानते हैं कि चेहरे पर टमाटर का रस लगाने का सही तरीका और इसके अनगिनत फायदे, जिससे आपकी स्किन खिल उठेगी और दाग-धब्बे भी दूर होंगे.
Tomato Storage Tips: गर्मियों में टमाटर जल्दी सड़ने और पिलपिले होने की समस्या से ज्यादातर सभी लोग परेशान रहते हैं. अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो आज हम आपको ऐसी 4 ट्रिक्स बताने वाले हैं जिनसे वो हफ्तों तक फ्रेश बने रहेंगे.
महाराष्ट्र के जालना जिले के किसान टमाटर की अच्छी फसल होने के बावजूद बाजार में कम दाम मिलने से परेशान हैं. किसान अमर काकड़े ने करीब एक एकड़ में उगाई गई फसल को कम दाम मिलने पर सड़क पर फेंक दिया. किसान सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग कर रहे हैं.
Sev Tamatar sabji origin: सेव टमाटर की सब्जी की शुरुआत मजबूरी में हुई थी. कुछ लोग इसका संबंध गुजरात से मानते हैं तो कुछ लोग राजस्थान और मध्यप्रदेश से. तो आइए इस बारे में डिटेल में समझते हैं.
Homemade Tomato Face Mask: क्या आप जानते हैं कि टमाटर सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है. आज इस खबर में हम आपको घर पर टमाटर से फेस मास्क बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है.
Onion-Tomato Price में उतार-चढ़ाव की शिकायत करने वाले निवासियों ने अर्थव्यवस्था मंत्रालय द्वारा कीमतों की निगरानी के लिए विशेष निरीक्षण दल को दैनिक आधार पर जमीनी दौरे पर भेजने के कदम का स्वागत किया है.